18.2 C
Madhya Pradesh
November 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20241207 WA0045
मध्यप्रदेश

तान्या कान्वेंट स्कूल मे संपन्न हुआ बार्षिक क्रीड़ा उत्सव

Bundelikhabar

.खेल जीवन की प्राण वायु : लोकायुक्त एस पी संजय साहू
.व्यक्तित्व विकास का सशक्त जरिया – खेल : माननीय न्यायाधीश भिड़े
.नोनिहलो के साथ हीअर्जुन अवार्डी उपनिरीक्षक सुनीता पंच ,आचार्य  जगेंद्र सिंह और विविध क्षेत्र में योगदान देने वाले भी हुए सम्मानित
पाटन/संवाददाता

तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव संपन्न। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोकायुक्त एस पी संजय साहू ,माननीय न्यायाधीश दशरथ सिंह भिड़े, दैनिक अग्निबाण के संपादक संचालक पं. मदन मोहन अवस्थी व विद्यालय के प्राचार्य सी. एस. ठाकुर ने माँ वीणा पाणी के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ ।

IMG 20241207 WA0043

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे लोकायुक्त एसपी श्री संजय साहू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन की प्राणवायु हैं और मनोरंजन एवं स्वास्थ्य लाभ देने वाले भी। वही न्यायाधीश दशरथ सिंह भिड़े ने खेलों को व्यक्तित्व विकास का सशक्त जरिया बताते हुए कहा कि खेलों से बच्चों का समाजीकरण तीव्र गति से होता है तथा खेल शारीरिक व बौद्धिक विकास में सहयोगी होते हैं।

IMG 20241207 WA0042

विशिष्ट अतिथि मदन मोहन अवस्थी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं दी।बच्चों द्वारा अतिथियों का स्वागत और आगमन बेंड के साथ छात्राओं ने किया साथ ही अतिथियों ने सभी दलों के पास जाकर दल नायकों से मिलकर उनके दल के बारे में पूंछा और उनको उस संबंध में जानकारी दी।इस अवसर नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह को नगर में सराहनीय कार्य करने,अर्जुन अवार्ड प्राप्त उप निरीक्षक श्रीमती सुनीता पंच, कराते के 5 ब्लेक बेल्ट प्राप्त संतोष पटेल,समाजसेवी शानू बजाज,क्रिकेटके क्षेत्र में धर्मचंद जैन का शाल ,श्रीफल और सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित ।

कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया गया ।पुरुस्कार पाकर नोनिहलो के चेहरे खिल उठे इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओ के साथ ही समस्त छात्र – छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही ।


Bundelikhabar

Related posts

मोदी जी राष्ट्र गौरव के लिए कुछ भी कर सकते: महामहीम राज्यपाल

Bundeli Khabar

बिजावर: कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए मनाई गई ईद

Bundeli Khabar

बिजवार:भारतपुरा पठारी गाँव के बीच लग्जरी गाड़ियों से आते जुआड़ी, अपराधियों का बोलबाला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!