22.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1629860817932
मध्यप्रदेश

दुर्घटना से बचाव के लिए लगेंगे साईन बोर्ड

Bundelikhabar

दुर्घटना चिहिंत क्षेत्रों में साईन बोर्ड-संकेतक लगाये जायें
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये गये अह्म दिशा निर्देश
दमोह / ब्यूरो

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में चिहिंत किये गये स्थानों पर साइन बोर्ड, संकेतक और फ्लोरोसेंट संकेतक लगाये जाने के निर्देश दिये। चिहिंत स्थलों पर इसके अलावा पेड़ झाड़ियां जो बाधा बन रही हैं, छटाई करवाई जाये। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिशा निर्देश दे रहे थे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार विशेष रूप से मौजूद रहे।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने दमोह-जबलपुर और दमोह-कुम्हारी-कटनी मार्ग पर जहां-जहां मार्गो में पेड़ छटाई आवश्यक हो, जहां दुर्घटना आशंका हो वहां छटाई कराये जाने निदेश दिये। बैठक में हथनी तिराहा पर स्पीड लिमिट संकेतक, विदारी घाटी पर घाट प्रारंभ स्पीड संकेतक सहित अन्य ऐसे स्थानों पर इस तरह के संकेतक लगाये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। इस दौरान विजन जोरो मध्यप्रदेश जिसमें सड़क दुर्घटनाएं रोकने और घायलों की जान बचाने के लिये सुरक्षित परिवहन प्रणाली पर आधारित योजना का पावर पाइंट प्रजेन्टेशन राहुल नायक द्वारा प्रस्तुत किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

स्व.लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थल की उपेक्षा से भड़के कांग्रेसी, दोषियों पर कार्यवाही की उठाई मांग

Bundeli Khabar

बिजली विभाग जैसे संवेदनशील विभाग के कर्मचारियों से आम नागरिक त्रस्त

Bundeli Khabar

पंजाब में हुई घटना के विरोध में सांसद के नेतृत्व में निकला मशाल जुलूस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!