25.2 C
Madhya Pradesh
July 28, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0306 094318
मध्यप्रदेश

सेवा दिवस पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बाँटी 25 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक मोटर साईकिल

Bundelikhabar

रिपोर्ट/सुधीर द्विवेदी सागर

खुरई में सेवा दिवस के रूप में मनाया मुख्यमंत्री चौहान का जन्मदिवस
-25 दिव्यांगों को मिली इलेक्ट्रिक मोटर साईकिल
-251 पौधों का किया रोपण

खुरई। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने 25 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक तिपहिया मोटर साइकिल भेंट कर और 251 पौधों का रोपण कर सेवा कार्य दिवस के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में विभिन्न कार्यों और योजनाओं में 10 करोड़ रूपए की सौगात दी।

 महाकाली मंदिर टीन शेड में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आशीर्वाद से ही खुरई विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश में अनेकानेक योजनाएं गरीबों, किसान भाईयों, महिलाओं और युवाओं के लिए चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम मुख्यमंत्री श्री चौहान का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। जिसके तहत 25 दिव्यागों को अपनी तरफ से इलेक्ट्रिक तिपहिया मोटर साइकिलें भेंट कर रहे है और 251 पौधों का रोपण किया गया है। 

 मुख्यमंत्री श्री चौहान का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बीएलसी घटक के हितग्राहियों के खातों में एक करोड़ रूपए ट्रांसफर किए। इसके साथ ही हितग्राहियों को 26.37 लाख रूपए का हितलाभ वितरण किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में मंदिर सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन और महिला जिम निर्माण का भूमिपूजन करते हुए 82.50 लाख रूपए स्वीकृत किए। मंत्री श्री सिंह ने 6 करोड़ रूपए लागत के पेयजल डिस्ट्रीब्यूशन लाईन, ओव्हर हेड टैंक एवं रेरेटर निर्माण, 60 लाख रूपए लागत के ठोस अपशिष्ट एवं प्रबंधन इकाई निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। 

 मंत्री श्री सिंह ने 1.37 करोड़ लागत के दस कचरा कलेक्शन वाहन, एक जेसीबी मशीन और कम्पोस्टिंग स्वाहा वाहन को हरी झंडी दिखाकर नगर में रवाना किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में आयेाजित कार्यक्रम में मंत्री श्री सिंह ने पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा स्थापना हेतु 50 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही महिलाओं को वाहन चलाना सीखने के लिए ट्रेनिंग ग्राउण्ड चिन्हित करने के निर्देश नगर पालिका सीएमओ को दिये। उन्होंने कहा कि नगर में जहां भी जरूरत होगी, सामुदायिक भवन और पार्क बनाये जाएंगे। सभी प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्वार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पार्कों में ओपन जिम की भी व्यवस्था की जाएगी। गरीबों को भरपेट निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने पं. दीनदयाल रसोई भी स्थापित की जाना है। 
 मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार ने शहर और गांवों का जन्मदिवस मनाने का निर्णय लिया है। यहां आज जनता द्वारा किये गए अनुरोध पर 20 मई को खुरई का जन्मदिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 से 13 मार्च तक खुरई में डोहेला महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें महिला स्व सहायता समूहों को निःशुल्क दुकानें दी जाएगीं। अतः इच्छुक समूह नगर पालिका में अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। उन्होंने कहा कि महिला समूहों के उत्पाद की मार्केटिंग करने के साथ ही खुरई में उनके लिए दुकाने भी बनाई जाएगी। 
 मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने उद्यान में संत शिरोमणी रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने नई गल्ली मंडी वायपास रोड स्थिति चौधरी फ्यूल्स का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंह ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को नमन किया। उन्होंने कहा कि व्यापार को बढ़ाने में पिता का बहुत महत्व होता है। चौधरी परिवार अपने श्रम, संघर्ष और विश्वसनीयता से खुरई में आगे बढ़ा है। व्यापार में प्रगति करते हुए चौधरी फ्यूल्स की स्थापना इसी मेहनत का अगला पड़ाव है। उक्त कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, अधिकारी, कर्मचारीगण और नागरिक उपस्थित थे।

Bundelikhabar

Related posts

छतरपुर:आउटसोर्स कर्मचारी को किया सेवा से पृथक

Bundeli Khabar

कांग्रेस की जन आक्रोश पदयात्रा

Bundeli Khabar

राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से धड़ल्ले से जारी है रेत का अवैध उत्खनन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!