राजनगर में कृषकों को कृषि यंत्र का वितरण
छतरपुर / ब्यूरो
सांसद एवं भाजपा के प्रदेषाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने राजनगर जनपद पंचायत परिसर में किसानों को फसल सुरक्षा के लिए पौध संरक्षण सहित कृषि कार्य में उपयोगी उन्नत कृषि यंत्रों का वितरण किया। उन्होंने किसानों से तकनीक पर आधारित उन्नत और जैविक खेती करने की अपील की।
सांसद शर्मा ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि के लिए नवाचार जरूरी है। किसान और परिवार की महिलाएं समूह के माध्यम से रोजगार के नए अवसर पैदाकर परिवार की आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना शुरु होने के बाद पानी की कमी दूर होगी और किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी। उन्होंने जैविक कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना का भरोसा दिया।

