27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210824 WA0030
महाराष्ट्र

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान को लेकर पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन शुरू

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : डोंबिवली के इंदिरा चौक और कल्याण पूर्व के गुंजाई चौक में शिवसेना ने नारायण राणे के प्रतीकात्मक फोटो को चप्पलें मारी और मुर्गियों को उडाकर आंदोलन किया. डोंबिवली आंदोलन के दौरान शिवसेना और रामनगर पुलिस में मुर्गे उडाने को लेकर झड़प हो गई, लेकिन शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुर्गियां उड़ाई और राणे के खिलाफ नारेबाजी की।


मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान को लेकर पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन शुरू है. कल्याण डोंबिवली के शिवसैनिकों ने राणे का निषेध किया। डोंबिवली शिवसेना शाखा की ओर से इंदिरा चौक पर आंदोलन किया गया। राणे के खिलाफ शिवसैनिकों ने किया आंदोलन तभी अचानक शिवसैनिक मुर्गियां लाए और उन्हें उड़ाने लगे. मुर्गियां लाते समय पुलिस और शिवसैनिकों के बीच झड़प हो गई. डोंबिवली के सहायक पुलिस आयुक्त जयराम मोरे की एक टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की. हालांकि, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुर्गियां उड़ाईं और उसके बाद शिवसैनिकों ने राणे की तस्वीर पर चप्पलें मारकर आंदोलन किया . बाद में पुलिस ने कुछ शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया और शिवसैनिकों ने पुलिस वाहन को रोकने का प्रयास किया।


Bundelikhabar

Related posts

मिसेस् इंडिया गॅलेक्सी २०२१ जोषात रंगली

Bundeli Khabar

मिठी नदीवर तरंगणा-या कच-याची लागणार विल्हेवाट

Bundeli Khabar

राज्यात ३०० मेळाव्यांमधून ५ लाख रोजगार उपलब्ध करून देणार-मंगलप्रभात लोढा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!