26.4 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210911 WA0035
महाराष्ट्र

उत्तर प्रदेश नवरत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए पुनीत खरे

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
लखनऊ : हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर निर्माता, निर्देशक, प्रचारक पुनीत खरे को उत्तर प्रदेश नवरत्न पुरस्कार 2021 से नवाजा गया।
उत्तर प्रदेश नवरत्न पुरस्कार के संस्थापक मेराज अंसारी अधिवक्ता उत्तर प्रदेश नवरत्न पुरस्कार के संस्थापक ने जानकारी दी कि विभिन्न क्षेत्र में कुछ अलग तरह का काम करने वाले व्यक्तियों में से 9 लोगों को उनके उल्लेखनीय कार्य को देखने के बाद पुरस्कार के लिए उनका चयन किया जाता है और समाज में अच्छे कामों को देखते हुए उन व्यक्तियो को नवरत्न पुरस्कार से नवाजा जाता है।

मेराज अंसारी ने आगे बताया कि पुनीत खरे द्वारा फिल्मो और विभिन्न अवार्ड कार्यक्रमों द्वारा समाज सेवा की जा रही है आज पुनीत ने उत्तर प्रदेश से निकल कर सपनों की नगरी मुंबई में स्ट्रगलर लड़कों और लड़कियों को एक प्लेटफॉर्म देकर उनका कैरियर संवारने का कार्य किया। समाज सेवा लगातार की जा रही है जो कि बहुत ही सराहनीय है। उत्तर प्रदेश नवरत्न अवार्ड 2021 को प्राप्त करने के पश्चात पुनीत खरे ने कहा कि यह अवार्ड मिलने के बाद मेरा उत्साह और बढ़ गया है और मैं इसी तरह से अपना कार्य समाज के लिए निस्वार्थ भाव से आगे भी करता रहूंगा। साथ ही पुनीत खरे ने उत्तर प्रदेश नवरत्न अवार्ड कमेटी का आभार व्यक्त किया।


Bundelikhabar

Related posts

राज्यपाल के हाथों ग्लोबल वेलनेस अवार्ड से सम्मानित हुए विद्युत जामवाल और दर्शन कुमार

Bundeli Khabar

तरूण पञकारांचे मार्गदर्शक:किशोरजी बळीराम पाटील साहेब

Bundeli Khabar

टेंभवली येथे महाआरोग्य शिबीराचे आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!