22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210824 WA0025
महाराष्ट्र

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को उद्धव ठाकरे शिवसेना पर बयान देना पडा भारी

Bundelikhabar

कमलेश पाण्डेय/महाराष्ट्र

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नासिक में भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर पत्थरबाजी का मामला सामने आया है. पत्थरबाजी का आरोप शिवसेना कार्यकर्ताओं पर लगा है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे के बयान पर विवाद होने के बाद ये घटना सामने आई है l सिर्फ नासिक ही नहीं बल्कि अब मुंबई, अमरावती, रत्नागिरी समेत कई शहरों में नारायण राणे के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है.
उधर, नासिक पुलिस नारायण राणे की गिरफ्तारी के लिए निकल गई है. मुंबई में भी शिवसैनिक सड़कों पर उतर आए हैं और राणे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


केंद्रीय मंत्री नारायण राणे द्वारा रत्नागिरी कोर्ट में दायर की गई अग्रिम जमानत की याचिका अदालत द्वारा खारिज कर दी गई है. नारायण राणे के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी में है l एक तरफ नारायण राणे के खिलाफ शिवसेवा कार्यकर्ताओं का गुस्सा दिख रहा है, तो उनके बेटे और विधायक नितेश राणे ने महाराष्ट्र पुलिस पर आरोप लगाया है. नितेश राणे का कहना है कि रत्नागिरी के पास उन्हें रोका गया, पुलिस ने उन्हें पीटने की धमकी दी है lशिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी के दफ्तरों पर हमला करने को लेकर देवेंद्र फडणवीस भड़क गए हैं. देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सभी पुलिस कमिश्नरों को अपने-अपने इलाकों में उन लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए, जिन्होंने बीजेपी के दफ्तरों पर हमला किया है. राज्य में कानून का राज होना चाहिए, ये कोई तालिबान नहीं है l


वहीं मुख्यमंत्री को लेकर दिए गए बयान पर बवाल
दरअसल, नारायण राणे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक बयान दिया था. इस बयान में उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ ही उन्हें ‘थप्पड़’ तक मारने की बात कह डाली थी. राणे के इस बयान के बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई है l जिसके बाद आज नासिक पुलिस राणे की गिरफ्तारी के लिए रत्नागिरी जा रही है. नासिक पुलिस कमिश्नर ने दीपक पांडे ने नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं जिसके बाद पुलिस टीम वहां के लिए निकली है।


उधर, नारायण राणे पर शिवसेना कार्यकर्ताओं का गुस्सा भी देखने को मिला है. बताया जा रहा है कि नासिक में बीजेपी दफ्तर पर पत्थरबाजी की गई है. पत्थरबाजी की तस्वीरें भी सामने आई हैं. आरोप है कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने ये पत्थरबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया l


Bundelikhabar

Related posts

राज्यातील कामगारांचे प्रश्न न सुटल्यास राज्यभर कामगार रस्त्यावर उतरणार – भारतीय मजदूर संघाचा महामोर्चात निर्धार

Bundeli Khabar

आमदार मोहन मते यांच्या उपस्थितीमध्ये घरगुती गणेश दर्शन सजावट स्पर्धेचे बक्षिस वितरण

Bundeli Khabar

बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई मोहन ग्रुप को कड़ी फटकार, बिल्डर की याचिका की खारिज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!