22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
images 21
मध्यप्रदेश

दुष्कर्म: नाबालिक मासूम के साथ ज्यादती

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

पूरे देश में जहां रक्षाबधंन का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा था भाई अपनी बहनों की रक्षा की शपथ ले रहे थे वहीं कुछ अपराधी ऐसे भी हैं जो इन सब भावात्मक संबंधों से कोई वास्ता भी नहीं रखते हैं, लोग मानवता को तार-तार करने में जुटे रहते हैं, जिनकी नज़र में न बड़ा न छोटा, न जवान न बच्चे सब एक बराबर होते हैं तथा ये मानव जाति पर मात्र एक कलंक जाने जाते हैं।

एक नज़र मामले पर:
बरेला थाना क्षेत्रांतर्गत एक 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है,वही परिजनों की रिपोर्ट पर बरेला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरिफ्तार किया गया है,वही नाबालिग बच्ची के परिजनों के अनुसार पड़ोस में रहने वाले पड़ोसी के घर वह अपनी बच्ची को छोड़कर बाहर गए हुए थे,जहा पड़ोसी द्वारा बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया,वही बच्ची ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी जहा बाहर से वापस आये परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी,रिपोर्ट पर मामला क़ायम कर युवक को गिरफ्तार किया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की जिला कार्यकारिणी का गठन

Bundeli Khabar

पुलिस कार्यशाला का न्यायमूर्ति श्री सुजय पॉल एवं न्यायमूर्ति श्री विशाल धगट ने किया शुभारंभ

Bundeli Khabar

ढ़ोल बजाकर कर कुम्भकर्णी नींद से अपराधियों को जगा रही है पुलिस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!