27.5 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210824 WA00182
मनोरंजन

प्रयागराज के ज्योतिष पीठाधीश्वर के आश्रम में संपन्‍न हुई फिल्‍म ‘झूला’ की शूटिंग

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : धीरेंद्र कुमार झा और गीता तिवारी प्रोडक्शन के अंतर्गत बन रही भोजपुरी फिल्‍म ‘झूला’ की शूटिंग संगम नगरी प्रयागराज के ज्योतिष पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु शंकरचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज के आश्रम में संपन्‍न हो गया। यह एक सामाजिक – धार्मिक फिल्‍म है, जिसकी शूटिंग यूपी के सोनभद्र में हुई। इस बारे में फिल्‍म के लेखक निर्देशक- संतोष मिश्रा ने बताया कि फिल्‍म का समापन प्रयागराज के ज्योतिष पीठाधीश्वर आश्राम में वाई श्रेणी की सुरक्षा के बीच, जहाँ सामान्य जनमानस का दर्शनों के लिए भी प्रवेश कर पाना मुश्किल होता है – वहाँ भगवान की कृपा और शंकराचार्य जी के आशीर्वाद से अपनी फिल्म की शूटिंग करने का सुखद अनुभव अविस्मरणीय है।


इस मौके पर पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु शंकरचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने फिल्‍म ‘झूला’ की सफलता की कामना की और निर्माता – निर्देशक समेत फिल्‍म के कलाकारों को आशीर्वाद भी दिया। बाद में संतोष मिश्रा ने कहा कि यह हमारी फिल्‍म की पूरी टीम के लिए सौभाग्‍य की बात है कि हमें श्रीमद जगद्गुरु शंकरचार्य वासुदेवानंद सरस्वती जी का सानिध्‍य मिला। यह अनुभव अपने आप में अनोखा है। उन्‍होंने कहा कि जहां तक फिल्‍म की बात है, तो फिल्‍म बेहद साफ सुथरी है और इसे सब लोग पसंद करेंगे।


उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म ‘झूला’ में काजल यादव और कुणाल तिवारी की जोड़ी ने बेहतरीन काम किया है। दोनों काफी इनरजेटिक हैं। फिल्‍म के बांकी कलाकारों ने भी अपना सौ फीसदी दिया है। यह फिल्‍म हर वर्ग के लोगों के लिए है। इसमें गीत – संगीत भी बेहद कर्णप्रिय हैं। हमने लीक से हटकर एक अलग फिल्‍म बनाने का प्रयास किया है।

IMG 20210824 WA00183

Bundelikhabar

Related posts

युवा सोशल वर्कर मयंक शेखर हुए सम्मानित

Bundeli Khabar

ग्लोबल सनशाइन कंपनी ने बड़ी धूम धाम से मनाई अपनी दूसरी वर्षगांठ

Bundeli Khabar

टीवी शो ‘रंग जाऊं तेरे रंग में’ की दोनों बहनें धानी और सृष्टि के बीच टशन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!