22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210824 WA0037
मध्यप्रदेश

परासिया पुलिस की मदद से लापता समीक्षा लौटी अपने घर

Bundelikhabar

चिंकू पाल/मध्यप्रदेश
छिंदवाड़ा : 5 वर्ष की बालिका के अचानक लापता हो जाने के बाद महज 5 घण्टे में पुलिस ने समीक्षा को अपने परिजनों से मिलवा दिया…दरअसल आज दिनांक 24/8/21को छोटी बच्ची समीक्षा पिता गिरीशछीपा उम्र 5 वर्ष की जो मरकावारा थाना अमरवाड़ा की रहने वाली है अपनी मां संध्या छीपा के साथ मेहमानी में परासिया के बंधा मोहल्ला आई थी तभी खेलते समय अचानक रास्ता भूल जाने से अपने घरवालों से अलग हो गई थीl

जिसकी सूचना उसके घर वालों ने थाने पर दी..तत्काल परासिया थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत के तत्वाधान में गठित पुलिस टीम एक्शन मोड में आई और उक्त बच्ची की तलाश पतासाजी आसपास के मोहल्ले, गलियों में लोगों की मदद से शुरू की गई जो करीब चार-पांच घंटे की मशक्कत के बाद समीक्षा एक जगह मिली जिससे पूछने पर उसने बताया कि वह खेलते खेलते अचानक रास्ता भूल गई थी और जिस कारण से अपने घर नहीं पहुंच पाई और वह इतनी छोटी थी कि किसी से अपने नाम के अलावा कोई और बात भी नहीं बता पा रही थी जिस कारण से उसे घर ढूंढने में दिक्कत आ रही थी लेकिन मोहल्ले के लोगों व पुलिस स्टाफ ने लगातार तलाश कर समीक्षा को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की इस खोजबीन में Si दीपा ठाकुर, प्र. आर. अजावराव पवार, c रुमन, विनोद एवं मोहल्ले के ओमप्रकाश ने लगातार मेहनत करते हुए l बच्ची को तलाश करने मे सफलता प्राप्त की।


Bundelikhabar

Related posts

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच का ऑनलाइन सम्मान समारोह सम्पन्न

Bundeli Khabar

कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई भू-अर्जन समीक्षा बैठक

Bundeli Khabar

बुन्देली खबर का असर: अधिक दाम पर शराब बेचने वाले 6 दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!