22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0225 183304
मध्यप्रदेश

अनुभूति कैम्प के जरिए छात्राओं ने ली पर्यावरण की जानकारी

Bundelikhabar

अनुभूति कैम्प में स्कूली छात्रों ने वन भ्रमण कर प्राकृति एवं पर्यावरण के संबंध में समझकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान की शपथ ली

अमित असाटी/बड़ा मलहरा

बड़ामलहरा । अनादिकाल से पर्यावरण जीवन का आधार रहा है बिधार्थियो को प्रकृति की प्रत्यक्ष अनुभूति के अवसर प्रदान करने की मंशा से वन बिभाग के ईकोपर्यटन बिकास बोर्ड द्वारा वनपरिक्षेत्र बाजना (भीमकुण्ड) के नयाखेड़ा में अनुभूति ईको केम्प का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं को पक्षी दर्शन, वन भ्रमण,वन,वन्यप्राणियों से पर्यावरण से संबंध आदि के बारे मे जानकरी के साथ छात्रों की प्रतियोगिता आयोजित की गई । डीएफओ पुनीत सोनकर के निर्देशन एवं एसडीओ (वन) ए.के.दीक्षित के मार्गदर्शन में आयोजित इस केम्प में शासकीय उच्चतर माध्यमिक बिधालय बाजना एवं हाई स्कूल शाहगढ़ के छात्रों ने भाग लिया ।कार्यक्रम मे वतोर अथिति के रूप में सांसद प्रतिनिधि सुनील मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरजा प्रसाद पटेरिया अरुण मिश्रा खिल्कू महाराज वन क्षेत्र पाल आर.बी.खरे आदि मौजूद रहे ।

Screenshot 2022 0225 183242

दो दिन चले अनुभूति केम्प मे मास्टर ट्रेनर जे.पी.रावत रिटायर्ड एसडीओ (वन) एवं हेमंत रैकबार ने दोनो स्कूलो के दो सौ छात्र छात्राओं को नयाखेड़ा के जंगलों का भ्रमण पक्षी दर्शन करवाने के साथ प्रकृति की पाठशाला स्थल पर वानिकी गतिबिधियों की जानकारी वन वन्यप्राणी एवं पर्यावरण के महत्व को समझाया। इस मौके पर पेटिंग प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिन्हें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किये गये।स्कूली छात्र छात्राओं ने जंगल भ्रमण के दौरान जिसअनुभूति का अनुभव किया उसके फीडबैक से संबंधित प्रश्नों एवं अन्य प्रश्नों का जिस बाखूबी से छात्रों ने जवाब दिया उससे सभी आश्चर्यचकित रह गये ।जिसे सभी वक्ताओं ने सराहा।पेटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सोनम तिवारी,द्वितीय पुरस्कार रोहित सांहू एवं तृतीय पुरस्कार मोहन अहिरवार को जबकि सान्त्वना पुरस्कार जशोदा अहिरवार, राहुल पाल,अरबिन्द शुक्ला को मिला इसी तरह निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार अनुराग वर्मा, द्वितीय पुरस्कार नीमा लोधी को एवं तृतीय पुरस्कार अनुज बिश्वकर्मा को मिला ।

इस अवसर पर स्कूलो के छात्रो के अलावा शिक्षकों को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के अंत मे वनपरिक्षेत्राधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने अभार व्यक्त किया जबकि सफल संचालन रामेश्वर मिश्रा ने किया ।इस अबसर पर डिप्टी रेजर माधो शुक्ला, राममिलन शर्मा,एम.आई. खान,वनरक्षक बिशाल सेन,बृजेश बिल्थरे,प्रजापति आदि के साथ ही शिक्षक सुश्री भुवनेश्वरी, राहुल जैन, दिनेश सेन, सीमा प्रजापति, जुगलकिशोर पाण्डे, प्रभा सिंह, शिवकान्त पाण्डेय, राजेंद्र कुमार शुक्ला, रामगोपाल पाण्डे, महेश अहिरवार के अलावा वन बिभाग का अमला एवं ग्रामीण मौजूद रहे ।


Bundelikhabar

Related posts

कांग्रेस ने सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर किया सड़क सत्याग्रह

Bundeli Khabar

बिजावर:आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रहतीं हैं केंद्र से गायब

Bundeli Khabar

भ्रष्टाचारियों के लिए वरदान साबित हो रही जनपद पंचायत सीईओ अंजना नागर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!