21.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230322 WA0018
मध्यप्रदेश

NSUI ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना सभा का किया आयोजन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर / केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के खिलाफ की गई अमर्यादित व अशोभनीय टिप्पणी पर मध्य प्रदेश एन. एस. यू. आई के अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के प्रदेश व्यापी आव्हान पर सागर जिला मुख्यालय पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में एन. एस. यू.आई के जिला महासचिव अक्षत कोठारी द्वारा पुरानी गल्ला मंडी स्थित राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष सद्बुद्धि प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सद्बुद्धि प्रार्थना सभा की शुरुआत में राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रघुपति राघव राजाराम का गायन कर देश व प्रदेश की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने प्रार्थना की गई। सद्बुद्धि प्रार्थना सभा में युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एड. राहुल खरे,रवि उमाहिया, सौरभ चौकसे, जयदीप तिवारी,अबरार सौदागर, मोहसिन खान, शहजाद निहारिया, दीपक कुर्मी, सलमान खान,समर अहमद, साहित्य ठाकुर, मयंक ठाकुर,आदित्य पुरोहित, कार्तिकेय यादव, सुधांशु साहू, जुनेद खान, अम्बर खत्री, हर्ष शमनानी, ईशान पाण्डेय, केतन पाण्डेय, अक्षय कुमार आदि मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

कोमी एकता के प्रतीक धमोनी वाले बाबा के सालाना उर्स की तैयारियां पूर्ण।

Bundeli Khabar

फर्जीवाड़ा: फर्जी NOC बना कर लिया 60 लाख का लोन

Bundeli Khabar

शिकारियों ने तेन्दुआ को करंट लगाकर उतारा मौत के घाट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!