28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0625 193646
मध्यप्रदेश

एसपी के आदेश को थाना प्रभारी ने किया दरकिनार

Bundelikhabar


एस पी सचिन शर्मा के आदेश को थाना प्रभारी ने किया नजरअंदाज तीन माह बीत जाने के बाद भी थाना प्रभारी द्वारा नही किया जा रहा आरक्षकों को रवाना ,पांच साल से एक ही जगह जमे हुये हैं आरक्षक, तत्काल पद से मुक्त करने जनता ने उठाई मांग
बिजावर / संवाददाता

तीन माह पूर्व 23 मार्च 2021 को एसपी सचिन शर्मा द्वारा 4 साल से अधिक एक ही थाने में जमे आरक्षकों का तबादला किया था।
जिसकी सूची भी जारी की गई थी।जिसमें से आरक्षक 1221 सुरेंद्र सिंह को थाना सटई से बिजाबर,आरक्षक 65 कृष्ण प्रताप सिंह पडरिया चौकी से शाहगढ़ तथा महिला आरक्षक 1244 कविता थाना सटई से बकस्वाहा स्थानांतरण किया गया था।जिस पर तत्यपर्यता दिखाते हुए थाना प्रभारी प्रदीप सराफ द्वारा आरक्षक सुरेंद्र सिंह को महज दो घंटे मैं ही बिजाबर के लिए रिलीव कर दिया था।मगर एक बात समझ से परे है कि तीन माह बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक आरक्षक कृष्ण प्रताप सिंह और महिला आरक्षक कविता को रिलीव नही किया गया है।जब कि दोनों आरक्षकों को सटई थाने में पांच वर्ष से अधिक हो चुका है।आखिर ऐसा अधिक मोह क्यों है आरक्षक कृष्ण प्रताप सिंह को सटई थाने से पहले भी इनका तबादला भगवा थाना तथा पिपट हो चुका है।मगर वो सटई छोड़ कर कही गये ही नही।उनको सटई नही छोड़ी जा रही हैं।अंदाजा लगाया जा सकता हैं उनके इस रवैये से की उनको सटई थाने से कितना लाभ है।लोगों के नाजायज परेशान किया जा रहा हैं। थाना प्रभारी प्रदीप सराफ का उनके प्रति अधिक प्रेम झलक रहा हैं।जिस के चलते तीन माह बीत जाने पर भी आज दिनांक तक अपने चहेतों को रिलीब नही किया गया है। आम जनता ने,एसपी से मांग की है कि तत्काल उन्हें मुक्त किया जाए।

IMG 20210625 WA0012
IMG 20210625 WA0013

Bundelikhabar

Related posts

21 नवंबर को सागर पहुंचेगी स्वर्णिम विजय मशाल

Bundeli Khabar

पंचायत एवं निकाय चुनाव में आरक्षण की तस्वीर साफ

Bundeli Khabar

छः महीनों में तैयार हो जिले का पहला विद्युत शव-दाह गृह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!