24.4 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210821 WA0016
महाराष्ट्र

रसोई गैस के दाम में वृद्धी के खिलाफ , महिला राष्ट्रवादी कांग्रेस का अनोखा आंदोलन

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

भिवंडी : राष्ट्रवादी महिला प्रदेशाध्यक्ष रुपाली ताई चाकण के आदेशानुसार आज पूरे महाराष्ट्र राज्य में रसोई गैस की दर वृद्धी के विरोध नें राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की तरफ से राज्यव्यापी आदोलन किया गया ।इसी संदर्भ में भिवंडी जकातनाका पर महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले के नेतृत्व में राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने अनोखा आंदोलन किया जो की शहर में चर्चा का विषय बना है ।


दोपहर लगभग ११ बजे के लगभग महिला शहराध्यक्ष स्वाती ताई कांबले के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं नें केंद्र सरकार की रसोई दर गैस की वृद्धी के खिलाफ उद् घोषणा करते हुए जकात नाका पहुंची जहां पर भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्रजी मोदी का मुखौटा पहने व्यक्ती के समक्ष मोदी भैय्या राखी के बंधन को‌ निभाना गाकर नरेंद्रजी मोदी के डमी की कलाई पर राखी बांध कर रसोई गैस की दर में कमी करने की मांग किया । पत्रकारों के समक्ष बोलते हुए‌ महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले ने बताया कि‌ मोदी जी अपने‌ हर भाषण में मेरी बहनों और भाईयों का शब्द प्रयोग करके भारतीय जनता को संबोधित करते हैं ,रसोई गैस दर बृद्धी का सबसे ज्यादा असर महिला वर्ग पर पडता है । आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हम महिलाओं नें भारत के प्रधान मंत्री आदर्णिय नरेंद्रजी मोदी को राखी बांध कर नेग के रुप में मांग किया है कि रसोई गैस के दर में कमी करके हम बहनों को राहत दें ।


इस आंदोलन में महिला उपाध्यक्ष सबीना नूर अली ,शमीम अंसारी,अल्का,गायकवाड,उषा गायकवाड,सुलभा जाधव , कांता जाधव ,के अलावा बहुत बडी संख्या में महिला व पुरुष‌ पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर आंदोलन को सफल बनाया ।


Bundelikhabar

Related posts

विधीमंडळाच्या दोन्ही सभागृहात मराठी भाषा विधेयक मंजूर

Bundeli Khabar

या ग्रामपंचायतीचा प्रत्येक सदस्य सरपंच म्हणूनच काम पाहतो – रुपेश म्हात्रे

Bundeli Khabar

भिवंडी पंचायत समिति के सभापति पद पर रविकांत पाटिल एवं गजानन असवारे उपसभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!