19.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1629514176211
मध्यप्रदेश

रेट लिस्ट न लगाये जाने पर दुकान संचालकों को नोटिस

Bundelikhabar

सिहोरा के खितौला में मिठाई दुकानों की आकस्मिक जांच
मौके पर ही नष्ट कराये गये एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ, सैम्पल भी लिये गये
रेट लिस्ट न लगाये जाने पर दुकान संचालकों को नोटिस

जबलपुर / ब्यूरो

त्यौहारों के दौरान दूषित खाद्य पदार्थों के विक्रय को रोकने कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत आज सिहोरा एवं खितौला में एसडीएम आशीष पांडे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा, नगर पालिका परिषद, राजस्व विभाग एवं पुलिस के संयुक्त दल द्वारा कई मिठाई दुकानों, होटल और रेस्टारेंट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान बस स्टैण्ड सिहोरा स्थित अम्बे स्वीट्स से मोतीचूर के लड्डू के सेम्पल लिये गये तथा कोविड नियमों के अनुसार मास्क नहीं लगाने पर दुकान संचालक पर 500 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। बस स्टैण्ड सिहोरा स्थित जायसवाल होटल और चावला रेस्टारेंट की भी आकस्मिक जांच की गई। जांच में जायसवाल होटल में अखाद्य रंग का इस्तेमाल कर बनाई गई इमरती को नष्ट कराया गया तथा गंदगी पाये जाने पर 2 हजार रुपये का अर्थदंड होटल संचालक पर लगाया गया। चावला रेस्टारेंट पर घरेलू रसोई गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल करते पाये जाने पर चार सिलेंडर जप्त किये गये तथा गंदगी पाये जाने पर रेस्टारेंट संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।


कार्यवाही के दौरान मृगनयनी रोड सिहोरा स्थित विजय स्वीट्स से खोवा का सैम्पल लिया गया तथा मिठाईयों की रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिये गये। इसी तरह मृगनयनी रोड स्थित जायसवाल होटल में नॉनएडिबल कलर लगी हुई इमरती नष्ट कराई गई तथा सांई मंदिर स्थित श्रीराम स्वीट्स से मिल्क केक का सैम्पल लिया गया तथा एक्सपायरी डेट के पाये जाने पर चिप्स, पॉपकार्न एवं पेय पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। यहां रेट लिस्ट भी नहीं पाये जाने के कारण दुकान संचालक को नोटिस दिया दिया गया। बाईपास रोड सिहोरा स्थित नरेन्द्र स्वीट्स एण्ड किराना में एक्सपायरी डेट के रखे पाये गये गरम मसाला के पैकेट नष्ट कराये गये एवं बर्फी का सैम्पल लिया गया।


खितौला में मिठाई दुकान के निरीक्षण के दौरान विजय स्वीट्स से गुंजन नमकीन एवं छैना के तथा शिवम स्वीट्स से बर्फी के सैम्पल लिये गये। शिवम स्वीट्स में 90 किलोग्राम बर्फी नष्ट कराई गई। यहां किचन शेड में गंदगी भी पाई गई एवं एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक्स भी को नष्ट कराया गया। दुकान संचालक को रेट लिस्ट लगाने की हिदायत भी निरीक्षण में दी गई।


Bundelikhabar

Related posts

सोते समय पत्नी के काटा पति का प्राइवेट पार्ट

Bundeli Khabar

पाटन सुरेश चौधरी आत्म हत्या मामले में भीम आर्मी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

कांग्रेस की जन आक्रोश पदयात्रा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!