छतरपुर/ब्यूरो
कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन में जिले ऐसे फुटकर उर्वरक विक्रेता जिनके द्वारा विगत एक वर्ष में उर्वरक का क्रय-विक्रय किया गया और उप संचालक कृषि द्वारा इस संबंध में चाही गई जानकारी के संबंध में जारी किये गये नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। ऐसे 11 उर्वरक विक्रेताओं के प्राधिकार पत्र (लायसेंस) निरस्त किये गये है।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विभाग श्री मनोज कश्यप ने बताया कि निम्न फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के लायसेंस किये गये है उनमें दिलीप कुमार राय घुवारा, अनिल जैन बड़ामलहरा, बृजकिशोर सोनी डहर्रा, रूपाली नगरिया गंज, गोपाल प्रसाद असाटी छतरपुर, अटलबिहारी पटेल पुर, सुरेश रैकवार कुसमा, रामबरन पटेल कौथेहां, मंगल पटेल सरबई, पुष्पेन्द्र चौरसिया और अंशुल यादव लवकुशनगर शामिल है।

