30.4 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1629514435180
मध्यप्रदेश

रोजगार मेले में 924 युवक-युवतियों को मिला रोजगार

Bundelikhabar

रोजगार मेले में 924 युवक-युवतियों को मिला रोजगार
अबतक रोजगार मेलों के माध्यम से 4135 बेरोजगार युवक-युवतियों को मिला रोजगार

सागर / ब्यूरो
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अन्तर्गत सागर जिले में कलेक्टर दीपक सिंह के निर्देशानुसार अधिकाधिक शिक्षित बेरोजगार आवेदकों को वैतनिक रोजगार में स्थापित कराने हेतु खुरई स्टैंड पंडित केसी शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया।


जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक डा एमके नागवंशी ने बताया कि मेले में मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेश की 23 कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित युवाओं का साक्षात्कर लेकर वैतनिक रोजगार हेतु चयनित किया गया। जिसमें 6193 कुल पंजीयन कराये गए। रोजगार मेले में कुल 924 युवक-युवतियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में अबतक रोजगार मेलों के माध्यम से 4135 बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार प्रदान किया गया है


Bundelikhabar

Related posts

बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूला 71 करोड़ जुर्माना

Bundeli Khabar

सागर में ग़रीब जनजातीय बंधुओं की मेहनत रंग लाई.. मुख्यमंत्री चौहान ने भी की सराहना

Bundeli Khabar

फर्जीवाड़ा: फर्जी NOC बना कर लिया 60 लाख का लोन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!