30.8 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 28
मध्यप्रदेश

एटीएम से निकाले फर्जी तरीक़े से लाखों रुपए

Bundelikhabar

भोपाल / ब्यूरो

राजधानी में एटीएम से रुपये गायब करने की एक नई तरकीब हाईटेक सायबर जालसाजों ने ढूढ निकाली है। इस नई तरकीब का प्रयोग कर शातिरो ने श्यामला हिल्स इलाके मे स्थित एसबीआई की सीडीएम (कैश डिपॉजिट मशीन) से छेड़छाड़ कर 6 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए। गडबडी पकडाने पर जब बैंक प्रबंधन ने जब सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किये तो दो युवक रात दस बजे से सुबह आठ बजे के बीच चार घंटों तक ट्रांजेक्शन करते हुए दिखाई दिए। प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस के मुताबिक राजा सिंधे ने शिकायत करते हुए बताया कि वो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की फेतहगढ़ शाखा में प्रबंधक हैं। हिंदी भवन परिसर में उनकी बैंक की शाखा है, जिसके बाहर कैश जमा करने और निकालने के लिए सीडीएम लगी हुई हैं। बीती 23 जून को वह मशीनों को खाली करने पहुंचे थे। एडमिन स्लिप और रोकड़ का मिलान करने पर एक सीसीएम में साढे़ छह लाख रुपये कम निकले। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो 17 जून की रात करीब दस बजे से 18 जून की सुबह करीब आठ बजे के बीच दो युवक इस मशीन से ट्रांजेक्शन करते हुए दिखाई दिए। इन युवकों ने रात और सुबह के समय करीब दो-दो घंटे तक मशीन से छेड़छाड़ कर ट्रांजेक्शन किए थे। बैंक प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि दोनों युवकों ने सीडीएम मशीन से 9 एटीएम के जरिये 9 अलग-अलग बैंक एकाउंट में से 65 ट्रांजेक्शन किए थे। इस दौरान उन्होंने साढे़ छह लाख रुपये निकाल लिए। दोनों युवकों ने मशीन के साथ छेड़छाड़ कर इतनी बड़ी रकम निकाली है। पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर उनकी सुरागशी के प्रयास शुरू कर दिये है।


Bundelikhabar

Related posts

पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों की लोकसभा सांसद ने ली बैठक

Bundeli Khabar

अब पाइप लाइन के जरिए होगी ऑक्सीजन सप्लाई

Bundeli Khabar

म.प्र. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी का केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल पर तीखा प्रहार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!