28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210821 WA0003
महाराष्ट्र

जन आशीर्वाद यात्रा के आयोजकों के खिलाफ पांच पुलिस स्टेशनों में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार / महराष्ट्र

भिवंडी : केन्द्रीय राज्य पंचायत मंत्री कपिल पाटिल के जन आशीर्वाद यात्रा गुरुवार को आयोजित की गयी थी.जिसमें भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारियो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. जगह जगह मंच बनाकर मंत्री कपिल पाटिल का स्वागत किया गया. इस यात्रा के दरमियान कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने कोव्हिड -19 के प्रतिबंधित नियम,ठाणे पुलिस आयुक्त द्वारा जारी दिशा निर्देश और शासन द्वारा जारी कोव्हिड नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए भारी भीड़ इकठ्ठा की.इसके साथ साथ ही जन आर्शीवाद यात्रा के आयोजकों ने पुलिस प्रशासन से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली थी.जिसके कारण आयोजकों पर शांतिनगर पुलिस स्टेशन, निजामपुरा पुलिस स्टेशन, शहर पुलिस स्टेशन, भोईवाडा पुलिस स्टेशन तथा नारपोली पुलिस स्टेशन कुल पांच पुलिस स्टेशनों में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है


बतादें कि सांई बाबा मंदिर से यात्रा शाम 04 निकलने वाली थी.किन्तु ढाई घंटे के बाद जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। वही पर रात 12 बजे दरमियान अंजूर फाटा पर इसका समापन हुआ. यात्रा के दरमियान जगह जगह मंच पर लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया.शिवाजी चौक,धामणकर नाका और अंजूर फाटा पर भारी भीड़ इकठ्ठा थी.जिसके कारण स्थानीय पुलिस ने यात्रा के आयोजकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


Bundelikhabar

Related posts

फैशन ब्रांड मैक्स लिटिल आईकॉन 2022 के विजेताओं की घोषणा

Bundeli Khabar

काँग्रेसच्या शिष्टमंडळाने घेतली उद्धव ठाकरे यांची भेट

Bundeli Khabar

सविधांनामधून डॉ.बाबासाहेब यांना, समाजातील सर्व घटकांना सामाजिक व आर्थिक न्याय अभीप्रेत, सविंधानामधील तरतुदीप्रमाणे सर्वच घटक यांचे आचरण देखील तितकंच महत्वाचे – विधीज्ञ मनीष कानिटकर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!