30.1 C
Madhya Pradesh
April 16, 2026
Bundeli Khabar
Home » धोबीघाट की जनता खुशी के बीच श्रीकांत मिश्र का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
महाराष्ट्र

धोबीघाट की जनता खुशी के बीच श्रीकांत मिश्र का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

Bundelikhabar

मुंबई। मालाड धोबीघाट की जनता के लिए दोहरे खुशी का पल था, क्योंकि एक तरफ एसआरए अधिकारी और सोसाइटी के पदाधिकारी के हाथों रहीवासियों को अलॉटमेंट लेटर मिला और दूसरी तरफ नवजीवन एसआरए संस्था के संस्थापक श्रीकांत मिश्र के प्रयास से सपने साकार होते देख धार्मिक कार्यक्रम के बीच धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया.

मालाड पूर्व धोबीघाट परिसर में नवजीवन एसआरए संस्था से जुड़े रहीवासियों के मकान झोपडपट्टी पुनर्विकास योजना मे जाने के बाद इमारतों में रहने की आशा जगी. अलॉटमेंट लेटर देने का दिन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्रीकांत मिश्र के जन्मदिन को चुना. स्थानीय लोगों ने बड़े बैनर लगाकर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्रीकांत मिश्र का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया.

इस दौरान श्रीकांत मिश्र ने कहा कि जिन लोगों को अलॉटमेंट लेटर अभी नहीं मिला है, उसके लिए प्रण करता हूँ कि सभी लोगों को अलॉटमेंट लेटर मिल जाए. इस अवसर पर नंदकुमार केणी, विनोद राजपूत, महेंद्र गुरव, राजेश आंब्रे, निलेश टेलर, निलेश पांडेय, गाँवदेवी जीर्णोद्धार समिति, सैकड़ों धोबीघाट रहिवासी समेत कई गणमान्य उपस्थित थे.


Bundelikhabar

Related posts

भारताचा एक डाव आणि १३२ धावांनी दिमाखदार विजय

Bundeli Khabar

आमदार चौधरींची म्हाडामध्ये बैठक

Bundeli Khabar

युवा सामर्थ्य प्रतिष्ठान यांच्या तर्फे सामाजिक संस्थांच्या सहकार्याने विविध सामाजिक उपक्रम संपन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!