22.6 C
Madhya Pradesh
October 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211117 WA0007
महाराष्ट्र

‘सिंदूर की कीमत’ शो में शादी की वजह से घर में आया तूफान, क्या होगा मिश्री के साथ? जानने के लिए पढ़ें

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : दंगल टीवी पर तेजी से लोकप्रिय हो रहे धारावाहिक ‘सिंदूर की कीमत’ में अब बड़ा ड्रामा होने वाला है। शादी का एक ऐसा सीक्वेंस आने वाला है जो शो में ट्विस्ट लाएगा। मुम्बई में इस अहम शादी सीक्वेंस के प्रोमो की शूटिंग के दौरान अर्जुन (शहजाद शेख) और मिश्री का रोल कर रही वैभवी हैंकरे सहित पूरी कास्ट मौजूद रही। मिश्री दुल्हन के ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
अर्जुन का रोल कर रहे शहजाद शेख ने बताया कि हमने दंगल टीवी के सीरियल सिंदूर की कीमत का एक प्रोमो शूट किया है जिसमें यह दिखाया गया है कि अर्जुन किसी और के साथ शादी करके घर आया है। और उसका नाम है मिश्री, जो शो की हिरोइन है। इस शादी के खिलाफ पूरा घर है।  घर मे तूफान आ जाता है, खूब ड्रामा, टर्न ट्विस्ट आने वाला है हमारे शो में, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज होगा। मिश्री के साथ वर्किंग एक्सपीरियंस कमाल का है हालांकि वह फ्रेशर हैं मगर अपने किरदार और अपनी परफॉर्मेंस के लिए दिल व जान लगा देती हैं।
शहजाद शेख ने आगे बताया कि मुझे लगता है कि अर्जुन का किरदार मेरे लिए ही लिखा गया है। मुझे इसमे वकील की भूमिका निभाने में इसलिए आसानी हो रही है क्योंकि मेरी फॅमिली में कई वकील हैं, मेरे दोस्त, कलीग्स एडवोकेट हैं इसलिए वकीलों की बॉडी लैंग्वेज, उनके जैसा हावभाव अपनाना मेरे लिए काफी ईजी रहा। यही वजह है कि शो को और मेरे किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मैं अर्जुन का रोल करके काफी एन्जॉय कर रहा हूँ।
मिश्री का रोल कर रही वैभवी ने बताया कि शादी का यह कॉस्ट्यूम पहन कर और यह काफी इंटरेस्टिंग सीन शूट करके मैं बेहद उयसहित हूँ। दर्शकों का इतना सारा प्यार पा कर मैं बेहद खुश हूं। और बेहतर काम करने का दिल चाहता है। मैं दंगल टीवी, तमाम ऑडिएंस की शुक्रगुजार हूं। मैं सभी से यही कहूँगी कि हमारा शो सिंदूर की कीमत देखते रहे, नए नए मोड़ आपको इंगेज कर के रखेगा।
शो में अर्जुन के भाई अश्विन अवस्थी का किरदार प्ले कर रहे प्रतीक चौधरी ने बताया कि सिंदूर की कीमत में बहुत जल्द एक बड़ा ड्रामा दर्शक देख पाएंगे। अर्जुन और मिश्री के बीच एक नई कहानी क्रिएट होने वाली है। यह बहुत ही इंट्रेस्टिंग मोड़ आने वाला है। ऑडियंस ने ऐसा सोचा भी नहीं होगा जैसा सीक्वेंस आने वाला है तो यह दर्शकों के लिए एकदम नया होगा। हम सब को यह सीक्वेंस शूट करके मजा आ रहा है तो मुझे उम्मीद है कि ऑडियंस भी इस सीक्वेंस को पसन्द करेगी। मैंने सोचा नही था कि इतनी जल्द मेरे किरदार, मेरी परफॉर्मेंस को इतना सारा प्यार मिलेगा। इंस्टाग्राम पर मुझे रोज़ डीएम आते हैं कि आपका शो और आपका किरदार बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे बहुत से फ़ैन पेज बन गए हैं। मैं दंगल टीवी को धन्यवाद कहना चाहूंगा कि इस शो की वजह से मुझे इतना प्यार मिल रहा है। शहजाद बहुत अच्छे को एक्टर हैं। रियल लाइफ में भी हमारी भाइयों वाली यारी हो गई है। हमने साथ में जिम जाने का भी सोचा है।
सिंदूर की कीमत शो में शहजाद शेख, वैभवी हैंकरे और प्रतीक चौधरी के अलावा दादी का रोल माधवी गोगाटे, अर्जुन की बुआ का रोल अशिता धवन कर रही हैं। अर्जुन के पिता की भूमिका में अमित कौशिक हैं तो अर्जुन की मां बनी हैं जसविंदर गार्डनर। अर्जुन के चाचा विजय सिंह प्ले कर रहे हैं वहीं मिश्री की मम्मी राजश्री रानी बनी हैं।
सीरियल सिंदूर की कीमत प्रसारण दंगल टीवी पर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे हो रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

राज्य उत्पादन शुल्क विभागाला नोव्हेंबर अखेरपर्यंत 12 हजार 952 कोटींचा महसूल

Bundeli Khabar

सरकारी नौकरियों के लिए ‘अपग्रेड-एग्जामपुर’ का अधिग्रहण

Bundeli Khabar

समाज कल्याण न्यास महाराष्ट्र राज्याच्या वतीने नाशिक येथील ५०० आशा सेविकांचा कोरोना योद्धा म्हणून् सन्मान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!