27.4 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210821 WA0004
महाराष्ट्र

केडीएमसी क्षेत्र में डिस्चार्ज हुए २७ मरीज, मिले ५९ नए मरीज

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का कहर फिर बढ़ने लगा है. जबकि बेहतर उपचार के चलते बड़ी संख्या में लोग संक्रमण से ठीक हो रहे हैं. मनपा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को केडीएमसी क्षेत्र में ५९ नए मामले सामने आये हैं. जबकि गुरुवार को ६३, बुधवार को ४५, मंगलवार को ३२, सोमवार को २४ और रविवार को ४४ नए मामले सामने आये थे. शुक्रवार को ५९ नए मामले आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या १ लाख ४० हजार २६८ हो गई है. वहीं बीते २४ घंटे में २ मरीजों की मौत के बाद कोरोना से मृतकों की संख्या २२१६ हो गई है. वर्तमान में ५१४ लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे में २७ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस प्रकार अबतक १ लाख ३७ हजार ०८० मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं।


पिछले २४ घंटे में मिले मरीजों का विवरण क्षेत्र के अनुसार इस प्रकार है- कल्याण पूर्व में ११, कल्याण पश्चिम में ९, डोंबिवली पूर्व में २२, डोंबिवली पश्चिम में १०, मोहना में ६ और मांडा टिटवाला में १ लोग कोरोना संक्रमित पाए गये हैं.
वहीं ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का कहर कम होता नजर आ रहा है. मनपा के जनसंपर्क विभाग के अनुसार शुक्रवार को ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना के ५३ नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या १ लाख ३६ हजार ७६० हो गई है और बीते २४ घंटे में २ मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या २०७७ हो गई है. जबकि शुक्रवार तक ४८८ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान ४९ लोग उपचार के बाद घर लौटे हैं और इस प्रकार अब तक १ लाख ३४ हजार १९५ मरीज उपचार के पश्चात अपने घर लौट चुके हैं और यहां रिकवरी रेट बढ़कर ९८.१२ प्रतिशत हो गया है. वहीं मनपा ने अबतक १८ लाख ८१ हजार ४१४ लोगों के जांच करवाए हैं।


Bundelikhabar

Related posts

वाडा तालुक्यातून राष्ट्रवादी तर्फे गारगाव गटातून रोहिणी रोहिदास शेलार यांचा अर्ज दाखल

Bundeli Khabar

डॉ सूरज माटे को मिला एम्पावर सोशल एंड एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा बिजनेस आइकॉन अवार्ड

Bundeli Khabar

युवा सामर्थ्य प्रतिष्ठान यांच्या तर्फे सामाजिक संस्थांच्या सहकार्याने विविध सामाजिक उपक्रम संपन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!