28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210820 WA00193
महाराष्ट्र

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने की ‘शेरशाह’ की तारीफ़

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : पिछले हफ्ते जब से शेरशाह का प्रीमियर हुआ है तब से दर्शकों से फ़िल्म के टीम पर प्यार और प्रशंसा की बरसात हो रही है। आज, (सेवानिवृत्त) लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, जिन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना के 15 सेना की कमान संभाली थी, उन्होंने शेरशाह की उसके विस्तृत रिसर्च तथा ऑथेंटिक स्थानों को कैप्चर करने से लेकर सेना की नैतिकता और व्यवहार को चित्रित करने तक सबकी प्रशंसा की।

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ एक लाइव चैट में, लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि फिल्म में कश्मीर घाटी के जो दृश्य दिखाए गए हैं, वे बहुत प्रामाणिक हैं। मैंने अपना आधा जीवन वहां बिताया है, लेकिन मैंने कभी भी इस तरह के प्रामाणिक दृश्यों को कैप्चर होते नहीं देखा। फिल्म में सेना के अधिकारियों द्वारा अपने स्रोतों का खुलासा नहीं करने जैसी साधारण चीजें भी सामने आई हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ दृश्य जो एक सैनिक के मानवीय पहलू को दिखाते हैं, उसे अच्छी तरह से कैमरा में कैद किया गया है। मुझे उम्मीद है कि शेरशाह भविष्य में अन्य बॉलीवुड फिल्मों के लिए ‘सबसे बेहतरीन शोध की गई सेना की फिल्म’ ऐसे अपना बेंचमार्क स्थापित करेगी।


सिद्धार्थ के अभिनय की सराहना करते हुए, उन्होंने अभिनेता से कहा कि मैं वास्तव में एक आर्मी ऑफिसर की यथार्थ भूमिका निभाने के लिए आपकी तारीफ करना चाहता हूं। मैंने पिछले कुछ वर्षों में सेना पर आधारित कई फिल्में देखी है लेकिन कोई भी मुझे इतनी सही नहीं लगी।

IMG 20210820 WA00192

Bundelikhabar

Related posts

महापालिकेच्या जे प्रभागातील अतिधोकादायक इमारतीवर निष्कासनाची कारवाई

Bundeli Khabar

कवियत्री व साहित्यकार रजनी साहू को मिला राज्य साहित्य अकादमी द्वारा संत नामदेव पुरस्कार

Bundeli Khabar

ऑटो रिक्शा चालकों के साथ नेल्सन मंडेला नोबल पीस अवार्ड अकादमी के लोगों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!