28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210820 WA0020
उत्तरप्रदेश

पट्टी विधानसभा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का हुआ विस्तार

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/उत्तरप्रदेश
पट्टी : पट्टी नगर पंचायत स्थित कार्यालय में शुक्रवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने मिशन 2022 के तहत पट्टी विधानसभा कमेटी एवं ब्लॉक कमेटी पट्टी एवं का विस्तार करते हुए आधा दर्जन युवाओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष माननीय विनोद सरोज एवं जिला अध्यक्ष रामअचल वर्मा की सहमति एवं संस्तुति पर आज शुक्रवार को पार्टी का विस्तार करते हुए विधानसभा कमेटी पट्टी में श्याम मौर्या को उपसचिव तथा अशोक यादव एवं शिव शंकर यादव को कार्यकारिणी सदस्य और ब्लॉक कमेटी पट्टी में विमलेश मौर्य सचिव एवं विपिन सरोज को उप सचिव के पद पर मनोनीत किया।


इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, पट्टी विधानसभा के उपसचिव विमल तिवारी एवं ब्लॉक आसपुर देवसरा के सचिव मयंक श्रीवास्तव,युवा नेता सतीश ओझा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किया।


Bundelikhabar

Related posts

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंची ‘द कन्वर्जन’

Bundeli Khabar

आवारा मवेशियों से किसान परेशान, राहगीरों के लिए बन रहे मुसीबत

Bundeli Khabar

सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्म दाह करने वाली महिला के संबंध में आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर पर लगा आरोप

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!