22 C
Madhya Pradesh
October 1, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0819 111920
मध्यप्रदेश

रक्षाबंधन के पहले मिठाई पर प्रशासन का हंटर

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार दूषित खाद्य पदार्थों के विक्रय को रोकने की जा रही कार्यवाही के तहत तहसीलदार रांझी श्याम नन्दन चंदेले के नेतृत्व में आज बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर निगम के अमले ने रांझी क्षेत्र की कई मिठाई दुकानों की जांच की ।


तहसीलदार रांझी ने बताया कि इन दुकानों में सोनाली स्वीट्स, बप्पा स्वीट्स, एचआर बेकरी, साउथ इंडियन हॉट चिप्स, गुलरेज बेकरी शामिल थीं । निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दीक्षित द्वारा कलाकंद, दही के आलू फ्राइंग्स, चना नमकीन के नमूने लिये गये । जिन्हें जाँच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है । जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।


तहसीलदार रांझी ने बताया कि जांच के दौरान इन दुकानों पर खुले रखे मिले रसगुल्ले के शीरे को मौके पर नष्ट कराया गया । इसी तरह गुलरेज बेकरी में एक्सपायरी डेट निकल जाने के बावजूद रखे पाये गये रसगुल्लों को भी मौके पर नगर निगम टीम से नष्ट कराया गया ।

Screenshot 20210819 111903


Bundelikhabar

Related posts

रात्रि 10 से सुबह 6 तक अब नही बज सकेंगे लाऊड स्पीकर डीजे

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व.सुभाष यादव की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar

राज्य अनुसूचित जाति आयोग सदस्य गुरुचरण खरे अल्प प्रवास पर पहुंचे सागर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!