33.2 C
Madhya Pradesh
June 20, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

पीएम आवास के मकानों पर अवैध कब्जा : खाली कराने पहुँचा भारी पुलिस बल

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

पीएम आवास के मकानों को खाली कराने पहुंची जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम, भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद

जबलपुर के गोहलपुर क्षेत्र के लेमा गार्डन में नगर निगम द्वारा तैयार किए गए आवास पर अवैध कब्जा हटाने के लिए आज सुबह प्रशासन पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंची है। न्यायालय के निर्देश पर लोगों को पूर्व में नोटिस दिए गए थे लेकिन कई लोगों ने मकान खाली नहीं किए थे। आज पूरा अमला इन्हें खाली करवाने के लिए पहुंचा है।

इस बीच विवाद की स्थिति बनी एक कब्जाधारी के द्वारा आत्महत्या करने की धमकी दी गई लेकिन उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आधारताल एसडीएम नमः शिवाय अर्जरिया ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर सभी 434 मकानों को खाली कराया जा रहा है। इन पर लोगों ने अवैध कब्जा जमाया हुआ है। पूर्व में नोटिस के बाद इन्होंने मकान खाली नही किया था। इस कार्यवाही को लेकर भारी संख्या में पुलिस वल को तैनात किया गया है। वही एक व्यक्ति अपने बच्चे के साथ घर की बालकनी में खड़ा हो गया वहीं पुलिस ने उस व्यक्ति को बमुश्किल काबू पाते हुए गिरफ्तार किया मौके पर क्षेत्रीय नेताओं द्वारा पूरी कार्यवाही का विरोध भी किया गया जिसके बाद अभी तक कार्यवाही जारी है


Bundelikhabar

Related posts

धामोनी वाले बाबा का सालाना उर्स 27, 28 व 29 मई को

Bundeli Khabar

गरीब बच्चों के भोजन से कटौती कर भर रहा अपनी जेब – समूह संचालक

Bundeli Khabar

सागर: वीरेंद्र सहवाग ने की सागर की तारीफ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!