27.8 C
Madhya Pradesh
October 25, 2026
Bundeli Khabar
images 6 9
मध्यप्रदेश

मूंग एवं उड़द की खरीदी के लिए जिले में दस केंद्र स्थापित

Bundelikhabar

जबलपुर(सजल सिंघई)– राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर ग्रीष्म कालीन मूंग और उड़द का उपार्जन मंगलवार 15 जून से प्रारंभ होगा। किसानों की सुविधा के लिहाज से मूंग और उड़द के उपार्जन के लिये जिले में दस खरीदी केन्द्र बनाये गये है।
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास डॉ. एस.के. निगम के अनुसार उपार्जन केन्द्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थायें जरूरी इंतजाम कर लिये गये है। उन्होंने बताया कि किसानों ने मूंग का 7 हजार 196 रूपये प्रति क्विंटल की दर से तथा उड़द का 6 हजार रूपये प्रति क्विंटल की दर से उपार्जन किया जायेगा।
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग के अनुसार मूंग और उड़द के उपार्जन के लिये अभी तक 17 हजार 386 किसानों द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है। समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द का विक्रय कराने वाले किसानों का पंजीयन बुधवार 16 जून तक किया जायेगा। अभी तक हुये पंजीयनों के सत्यापन का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मूंग और उड़द के उपार्जन के लिये भी दस केन्द्र जिले में बनाये गये हैं, उनमें सहकारी विपणन संस्था कृषि उपज मण्डी जबलपुर, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था महाराजपुर, सेवा सहकारी संस्था कुण्डम, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था लुहारी, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था मझौली, सेवा सहकारी संस्था लखनपुर, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था सहजपुर, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था शहपुरा, सहकारी विपणन संस्था सिहोरा एवं वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था बुढ़ागर शामिल है।

images 5 13

Bundelikhabar

Related posts

हिन्दू जागरण मंच ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर की फाँसी की मांग

Bundeli Khabar

गोवर्धन पूजा केवल कर्मकान्ड नहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश है- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Bundeli Khabar

बिजावर: कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए मनाई गई ईद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!