29.9 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210807 WA0005
मध्यप्रदेश

दुष्कर्म: गुरु शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो
भारत देश में जहां गुरु शिष्य का रिश्ता सबसे बड़ा और सबसे पवित्र माना जाता है वहीं संस्कारधानी में आज एक गुरु ने संस्कारों को दरकिनार रखते हुए गुरु शिष्य के पाक रिश्ते को शर्मसार कर दिया, मात्र अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए इस पवित्र रिश्ते को दागदार कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां पर एक प्रोफेसर ने पीएचडी कर रही छात्रा के साथ उसे फेल करने की धमकी देकर पिछले एक बर्ष तक रेप किया, पीड़ित छात्रा की शिकायत पर बेलबाग थाना पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, छात्रा के अनुसार कि पढ़ाई के दौरान प्रोफेसर मिश्रा उसके साथ अश्लील हरकत करते थे. विरोध किया तो वे मारपीट करने लगे,पीड़ित छात्रा डिंडोरी जिले की रहने वाली है और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही थी. वह विधि की छात्रा है और प्रोफेसर रवि मिश्रा के गाइडेन्स में पीएचडी कर रही थी, छात्रा ने बेलबाग थाना पुलिस को बताया कि प्रियदर्शनी कॉलोनी में रहने वाले प्रोफेसर रवि मिश्रा पूर्व में उसे अपने साथ पहले कमरे में ले गए और जबरन रेप किया, विरोध करने पर प्रोफेसर ने फेल करने की धमकी दी।


छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही थी, जिस पर प्रोफेसर रवि मिश्रा ने माफी मांग कर कहा था कि दोबारा इस तरह की गलती नहीं होगी, मैं मानसिक तनाव मे रहता हूं मेरी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती दवाइयां चल रही हैं, प्रोफेसर की मनोदशा का पता चलने के बाद छात्रा ने उन्हें माफ कर दिया।

गोपाल खांडेल, एएसपी :

छात्रा ने शिकायत की थी की प्रोफेसर रवि मिश्रा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. शिकायत के आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. छात्रा प्रोफेसर रवि के अंडर में पीएचडी कर रही है।


Bundelikhabar

Related posts

छः महीनों में तैयार हो जिले का पहला विद्युत शव-दाह गृह

Bundeli Khabar

दबंग थाना प्रभारी ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या

Bundeli Khabar

पीडीएस चावल की खुलेआम की जा रही खरीदी बिक्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!