24.7 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210818 WA0001
मध्यप्रदेश

हिन्दू जागरण मंच मेडीकल कॉलेज का नामकरण स्वामी विवेकानंद पर रखने के लिए चलाएगा हस्ताक्षर अभियान

Bundelikhabar

छिंदवाड़ा / ब्यू्रो

हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष चीकू पाल ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद हिन्दू जागरण मंच बड़े स्तर पर छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्वामी विवेकानन्द जी के नाम पर रखने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाएगा जिसमे जिलेभर में छात्र-छात्रओं, युवाओ,व्यापारियों,शासकीय-अशासकीय कर्मचारियों,प्रबुद्धजनों विभिन्न राजनीतिक दलों से संपर्क कर समर्थन मांगकर हस्ताक्षर लेने महाभियान चलाएंगे रविवार को हिन्दू जागरण मंच की उचित मांग को देखते हुए प्रभारीमंत्री मान.कमल पटेल ने मंच के अध्यक्ष चीकू पाल की पीठ थपथपाई और हिन्दू जागरण मंच के कार्यों की सराहना की थी।

ज्ञात हो कि हिन्दू जागरण मंच ने मंत्री जी को ज्ञापन सौंपकर मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्वामी विवेकानन्द पर रखने की मांग रखी थी प्रभारीमंत्री कमल पटेल की एक छोटी बैठक भजापा अध्यक्ष बंटी साहू की उपस्थिति में समाजसेवी राजू नरोटे के निवास पर हुई थी जिसमे मंच के जिलाध्यक्ष चीकू पाल,महामंत्री योगेश कहार,युवावाहिनी प्रमुख ऋतिक दुबे,जिलामंत्री संदीप यादव,संदीप साहू,सतीश विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे इस दौरान नरोटे परिवार के लोकतंत्र सैनानी विलास नरोटे,दुर्गेश नरोटे,कपिल नरोटे आदि ने प्रभारी मंत्री जी का भव्य स्वागत किया।


Bundelikhabar

Related posts

बच्चे ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने भाजपा सरकार की किसान व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ निकाला विशाल जन आक्रोश मार्च

Bundeli Khabar

बिजावर एसडीएम की कार्यवाही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!