31 C
Madhya Pradesh
October 25, 2026
Bundeli Khabar
images 3
मध्यप्रदेश

छः महीनों में तैयार हो जिले का पहला विद्युत शव-दाह गृह

Bundelikhabar

दमोह(भारती शर्मा)- पर्यावरण प्रदूषण को द्रष्टिगत रखते हुए जिले का प्रथम विद्युत शव दाह गृह निर्माण किया जा रहा है। दमोह नगर में हटा नाका स्थित मुक्ति धाम में इसका निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका दमोह के अनुसार इसकी विज्ञप्ति प्रक्रिया जारी कर दी गई है। जिसकी अनुमानित लागत राशि 87.49 लाख रु होगी और समय अवधि 6 माह निर्धारित की गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दमोह के अनुसार विद्युत शव दाह गृह निर्माण का मुख्य उद्देश्य है पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखना। किसी भी शव के अंतिम संस्कार में लगभग 8 क्विंटल लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है जिससे दिन प्रतिदिन लकड़ी का भंडार भी लुप्त होता जा रहा है अभी वर्तमान समय मे कोरोना संकट काल मे हम लकड़ी की कमी को देख चुके हैं ऐसे में यह योजना दमोह नगर के बहुत कारगर सिद्ध होगी। दमोह नगर में बनने वाला यह शव दाह गृह जिले का पहला विद्युत शव दाह गृह होगा। चूंकि विद्युत शव दाह गृह स्क्रबर टेक्नोलॉजी से बनाया जाता है जिस कारण शव के अंतिम संस्कार के दौरान शव से निकलने वाली रासायनिक गैस को वह शोख लेता है जिससे पर्यावरण प्रदूषण का खतरा बहुत ही कम होता है।

images 4 16

Bundelikhabar

Related posts

आजादी का अमृत महोत्सव: एसडीएम एवं तहसीलदार के नेतृत्व में निकली तिरंगा जागरूकता रैली

Bundeli Khabar

कलेक्टर द्वारा लोकसेवा केंद्र और राशन दुकान का औचक निरीक्षण

Bundeli Khabar

EOW: आय से अधिक संपत्ति मामले में मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री के छापा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!