22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210815 WA00573
मनोरंजन

फिल्म शेरशाह में कियारा के अभिनय को दर्शकों ने सराहा

Bundelikhabar

indian flag india day background png image download 5 14

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी अभिनीत फ़िल्म ‘शेरशाह’ 12 अगस्त को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई है और तब से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। सिद्धार्थ के अभिनय से लेकर फिल्म के डायरेक्शन तक हर कोई दर्शकों की तारीफ करता नजर आ रहा है ही लेकिन इन सबके साथ कियारा के किरदार को भी काफ़ी सराहना मिल रही है।

IMG 20210815 WA00572


सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) की भूमिका निभाई है, जबकि कियारा ने उनकी प्रेमिका डिंपल के व्यक्तित्व को चित्रित किया है। स्क्रीन पर सीमित समय के बाद भी, वह बेहद ईमानदारी और सरलतासे काम करती हुई दिखाई दे रही हैं, जिससे दर्शक काफी सहजता से उनसे जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। कॉलेज की एक युवा लड़की से लेकर क्लाइमैक्स के उस भावनात्मक दृश्य तक, उसका परिवर्तन और अधिक देखनेका मन करता है।


कियारा आज की युवा पीढ़ी के बीच काफी मशहूर हैं। उनकी हर एक फोटो, पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब लाइक और व्यूज मिलते हैं। वह इन दिनों बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।


लस्ट स्टोरीज, गुड न्यूज और गिल्टी जैसी कई सफल भूमिकाओं के बाद, धर्मा प्रोडक्शंस के साथ कियारा का चौथा प्रोजेक्ट है। यह मान लेना शायद गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस और प्रोडक्शन हाउस एक साथ बहुत आगे लंबा सफर साथ चलेंगे।

PicsArt 08 14 11.22.19 13

Bundelikhabar

Related posts

आदिपुरूष के साथ जुड़ी सोनल चौहान

Bundeli Khabar

वेब सीरीज ‘डीप इन द वुड्स – डेथ वारंट’ का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च

Bundeli Khabar

मधु की कमबैक हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘खली बली’ का ट्रेलर व गाना हुआ लॉन्च

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!