18.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220305 WA0011
मनोरंजन

संवेदनशील मुद्दों पर आधारित है निर्देशक नीरज सिंह और श्रद्धा श्रीवास्तव की आगामी फिल्में

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

बृजेन्द्र काला, निमाई बाली, मिथिलेश चतुर्वेदी, संजीव जैसवाल, काजल मोदी की है अहम भूमिका

मुंबई। जहाँ हर माँ बाप का सपना होता है अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा देकर उसे डॉक्टर या अच्छा अफसर बनाया जाए वहीँ एक समाज ऐसा भी है जहाँ परिवार के द्वारा ही अपनी बच्चियों को देह व्यापार जैसे धंधे में धकेला जाता है और वो समाज है बांछड़ा और बेड़िया। फिल्म निर्देशक नीरज सिंह व श्रद्धा श्रीवास्तव द्वारा दो फिल्मो की घोषणा हाल ही में मुंबई में की गयी।

दोनों ही फिल्में काफी सवेंदनशील मुद्दों पर आधारित हैं। एक फिल्म बांछड़ा समुदाय में परंपरा के नाम पर हो रही महिला उत्पीड़न को दर्शाती है तो वहीँ दूसरी फिल्म धर्म द्वन्द की कहानी देश में हो रहे धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर है। अपनी फिल्मो को लेकर चर्चा में रहने वाले फिल्म निर्देशक जोड़ी नीरज सिंह व श्रद्धा श्रीवास्तव पहले भी साथ मिलकर ‘बिकरू कानपुर गैंगस्टर’ बना चुके हैं।

वहीँ अब फिल्म निर्माता धर्मेंद्र सिंह के साथ मिलकर इन दो सवेंदनशील विषयों पर फिल्म बना रहे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो कहानी का आधार उत्तर प्रदेश की पृष्टभूमि को लेकर लिखा गया है और नीरज सिंह, श्रद्धा श्रीवास्तव व अमित चतुर्वेदी ने इसको काफी रिसर्च करने के बाद लिखा है। फिल्म ‘बांछड़ा’ का शूट 28 मार्च से लखनऊ में होगा वहीँ बांछड़ा का शूट ख़त्म करने के बाद टीम ‘धर्म द्वन्द’ को शूट करने निकलेगी।

फिल्म का निर्माण जेडी फिल्म प्रोडक्शन हाउस प्राइवेट लिमिटेड व वाफ्ट स्टूडियोज के द्वारा किया जा रहा है। सह निर्माता कुणाल श्रीवास्तव व अमरीक सिंह मान हैं वहीँ फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर संजीव त्रिगुणायत, एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर अवि प्रकाश शर्मा, एसोसिएट प्रोड्यूसर राजकमल सिंह तरकर, सिनेमेटोग्राफर राजकमल गुप्ता व राजकिरण गुप्ता हैं।


Bundelikhabar

Related posts

अमिताभ बच्चन अभिनीत राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘ऊंचाई’ की रिलीज डेट आई सामने

Bundeli Khabar

‘रिकी बबलानी’ की घोषणा, नहीं होगा किसी गैंगस्टर का महिमामंडन

Bundeli Khabar

पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपनी हिट गीत ‘ये गलियाँ ये चौबारा’ का रिक्रिएशन किया रिलीज़

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!