23.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220923 WA0033
मनोरंजन

डांडिया रास के लिए गोविंदा, गुलशन ग्रोवर और महिमा चौधरी पहुंचेंगे पटना

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

साथ में डांडिया रास 2.0 रानी चटर्जी और पाखी हेगड़े के साथ उतरेंगे कई और सितारे

मुम्बई। बिहार की राजधानी पटना के वासियों के लिए यह दशहरा बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस बार दशहरा के अवसर पर 1 अक्टूबर 2022 को मिलर हाई स्कूल ग्राउन्ड, वीरचंद पटेल पथ, पटना में डांडिया रास 2.0 का भव्य आयोजन होने वाला है। यह आयोजन कई मायनों में खास है, क्योंकि कोविड महामारी के बाद पहली बार पटना में डांडिया का इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा, खलनायक गुलशन ग्रोवर और अभिनेत्री महिमा चौधरी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ यह शाम गुलजार होने वाली है, तो भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार भी डांडिया रास 2.0 में अपनी अदाकारी से धमाल मचाते नजर आने वाले हैं।
वहीं, डांडिया रास 2.0 में शामिल होने पटना जाने वाले स्टार गोविंदा ने कहा कि बिहार की धरती और वहाँ के लोगों से बहुत स्नेह और सम्मान मिलता है। इस बार भी डांडिया में धमाल होगा। इसलिए हम पटना वासियों से आग्रह करेंगे कि आप भी आईए डांडिया रास 2.0 में और मेरे साथ डांडिया खेल कर अपने दशहरे को यादगार बनाईए। इस कार्यक्रम को लेकर गुलशन ग्रोवर और महिमा चौधरी ने भी अपनी एक्साईटमेंट का इजहार किया और कहा कि 1 अक्टूबर को पटनवासियों के साथ बेहद मजा आने वाला है।
बता दें कि हंगामा मीडिया ग्रुप और बिहार ईवेंट ग्रुप द्वारा आयोजित किए जा रहे इस डांडिया रास 2.0 में बॉलीवुड स्टार के धमाल भरे शाम में भोजपुरी तड़का भी खूब लगने वाला हैं, क्योंकि डांडिया रास 2.0 में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी, स्टार प्लस के शो रज्जो फ़ेम व भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री पाखी हेगड़े भी शामिल होंगी। उनके साथ मशहूर अभिनेता के के गोस्वामी, पायस पंडित, खुशबू उत्तम, श्यामली श्रीवास्तव, अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत, रैपर हितेश्वर, अमरीश सिंह, कृष्ण कुमार, संजय भूषण पटियाला भी नजर आएंगे तो रवि रंजन और माही खान, अपनी मदमस्त एंकरिंग से डांडिया रास 2.0 का यादगार समा बांधते दिखेंगे।
डांडिया रास 2.0 में फिल्मों सितारों के अलावा और भी बहुत कुछ खास व नया होने वाला है, जो आज तक एक साथ पटना में नहीं हुआ है। डांडिया रास 2.0 में पटना के लोगों के रेड कार्पेट भी सजेगा और लोग लाइव म्यूजिक डीजे का भी मजा ले सकेंगे। इसके अलावा लाइव परफ़ॉर्मेंस के साथ फ्री डांडिया सटीक भी मिलेगा। इन सबके साथ डांडिया रास 2.0 में पटना वाले मजेदार जायके का लुत्फ भी उठाया पाएंगे।


Bundelikhabar

Related posts

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट | बुंदेलखंड की मिट्टी से गूंथी ‘झुमरी की लुगाई’ – टीवी स्क्रीन पर जल्द दस्तक

Bundeli Khabar

टी-सीरीज़ और डीएसपी की ‘पुष्पा: द राइज़’ का हिंदी एल्बम म्यूज़िक चार्ट पर कर रहा है ट्रेंड

Bundeli Khabar

टाइगर श्रॉफ अभिनीत एवं ए आर रहमान रचित ‘हीरोपंती 2’ का गाना ‘दफा कर’ लॉन्च

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!