
उत्तर प्रदेश / ब्यू्रो
प्रतापगढ़ : जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने प्रतापगढ़ शहर पहुंच कर सिने कलाकार ठाकुर सज्जन सिंह उर्फ अनुपम श्याम ओझा के घर स्टेशन रोड पहुंचकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एवं दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह की माता जी के आकस्मिक निधन पर उनके घर सिविल लाइन वार्ड नंबर 3 में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

और ठेकेदार राजेश पांडेजी के घर ग्राम गोड़े पहुंचकर उनकी माता जी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की उनके साथ में एमएलसी माननीय गोपाल जी, मीडिया प्रभारी मुुक्कू ओझा, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी,विकास पांडे, जीवेंद्र पाल, अभिषेक शुक्ला, रत्नाकर पांडे, रोहित सरोज, योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह एवं अभय पटेल आदि रहे।


