22.9 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220502 WA0005
महाराष्ट्र

फरिश्ता सोशल फाउंडेशन के द्वारा रेहा खान ने जरूरतमंदों को बांटा राशन किट

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। मॉडल-एक्ट्रेस रेहा खान ने अपने एनजीओ फरिश्ता सोशल फाउंडेशन के द्वारा सुखसागर हाईटेक अस्पताल, महावीर नगर, कांदिवली पश्चिम, मुम्बई में आंखों की रौशनी से वंचित कुछ लोगों को राशन किट देकर उनकी मदद की। रेहा खान (Rehaa Khann) ने बताया कि मुम्बई के कांदिवली इलाके में मैंने अपने एनजीओ फरिश्ता सोशल फाउंडेशन के द्वारा रमज़ान के महीने में कुछ दृष्टिबाधितों की मदद की। साथ ही दर्जनों जरुरतमन्द व मजबूरों को राशन किट देकर उनकी मदद की गई। इस राशन किट में चावल, आटा, तेल, शक्कर, घी, नमक, दाल, ड्रायफूड, सेवइयां रखा गया था।

रेहा खान ने आगे बताया कि लोगों की मदद करना उन्हें अच्छा लगता है। इसके अलावा दृष्टिबाधित और यतीम लोगों के साथ खुशियां बांटना अच्छा लगता है। फरिश्ता सोशल फाउंडेशन के जरिये इस तरह राशन का वितरण मेरा पहला प्रयास था। आगे हम हजारों लाखों लोगों की मदद करने का इरादा रखते हैं। मैं तमाम लोगों से कहूँगी कि जिंदगी बहुत छोटी है, आप दूसरों की मदद करते रहें। मेरे इस मिशन में आप भी शामिल हो सकते हैं, जिससे जितना हो सके, उतनी सहायता कर सकता है। इंसानियत की सेवा करना भलाई का काम है। अपने लिए तो हर कोई जीता है, दूसरों के लिए जी कर देखें आपके दिल को खूब तसल्ली और खुशी मिलती है। जरूरतमंदों की ख्वाहिश पूरी करने में उनके चेहरे पर मुस्कान लाने में मुझे भी प्रसन्नता मिलती है।

रेहा खान ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि पिछले दो वर्षों से कोविड की वजह से ईद का त्योहार खुलकर लोग नहीं मना सके, ऐसे में इस साल सबके साथ मिलकर पर्व मनाने की जरूरत है। फरिश्ता सोशल फाउंडेशन नाम रखने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में रेहा खान ने कहा कि फरिश्ते दिखाई नहीं देते मगर मुसीबत के लम्हों में आपकी मदद करके चले जाते हैं। इस वजह से मैंने अपने एनजीओ का नाम फ़रिश्ता सोशल फाउंडेशन रखा है।


Bundelikhabar

Related posts

हजारों साल बाद धरती पर स्थापित पहला पंचमुख ब्रह्मा मंदिर

Bundeli Khabar

रायगड जिल्ह्यातील शैक्षणिक प्रश्न सुटावेत म्हणून ज्ञानेश्वर म्हात्रे यांची रायगडमध्ये विविध कार्यालयांना धडक

Bundeli Khabar

कल्याण पश्चिम येथील लसिकरणाला मोठा प्रतिसाद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!