20 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210811 WA0008
क्राइम

ठगी:लालच दिखाकर चुना लगाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

डोंबिवली : शेयर बाजार में निवेश करने पर ज्यादा ब्याजदर मिलेगा ऐसा लालच दिखाकर डोंबिवली में अनेक लोगों को लाखों का चूना लगाया. इस संबंध में लोगो ने तिलकनगर थाने में मामला दर्ज कराया और पुलिसों ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी डोंबिवली पूर्व का रहने वाला हैं. आरोपी का नाम चाकेश जैन हैं।

लोग इस उम्मीद में पैसा निवेश कर रहे थे कि उन्हें ज्यादा ब्याज दर मिलेगी. लेकिन ब्याजदर तो दूर ही रहा असल पैसा भी नही मिलने के बाद नागरिकों को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है. इस संबंध में आदर्श गावड़े ने तिलकनगर थाने में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का पता लगाया तो पता चला कि वह उत्तर प्रदेश भाग गया है. पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है. डोंबिवली डिवीजन के एसीपी जयराम मोरे ने कहा कि आरोपी शेयर बाजार में रकम का निवेश कर रहा था।


Bundelikhabar

Related posts

एसआई ने थाना प्रभारी को चेंबर में घुसकर मारी गोली

Bundeli Khabar

धारदार हथियार से हुई हत्या का सनसनीखेज चोंका देने वाला खुलासा

Bundeli Khabar

हत्या : पुलिस ने तीन हत्यारों को किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!