31.7 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Bundeli Khabar
क्राइममहाराष्ट्र

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस के सामने किया चौंकाने वाले खुलासे।

Bundelikhabar

महाराष्ट्र : एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की में गिरफ्तार 23 साल के आरोपी ने पुलिस के पूछताछ में किया अहम खुलासा। आरोपी ने हत्या का षड्यंत्र,रचना और हत्या का कारण जैसे कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। 12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जिशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार 18 आरोपियों में से 4 आरोपियों को 25 लाख रुपए कैश, कार, फ्लैट और दुबई भेजने का किया गया था वादा।

पुणे के रहने वाले गौरव विलास को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। वह इस मामले से जुड़ा 16वां आरोपी है। जानकारी के अनुसार वह वॉन्टेड आरोपी शुभम लोनकर और गिरफ्तार आरोपी राम कनौजिया के संपर्क में था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि गोली चलाने का अभ्यास करने के लिए वह झारखंड गया था। मास्टरमाइंड ने दोनों ही आरोपियों को झारखंड भेजा था।
बुधवार को गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक ने बताया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या का प्लान भी तैयार किया गया था। हत्या का मुख्य कारण बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बताया।
आरोपियों ने बताया कि कनौजिया को जीशान अख्तर (23) नाम के एक अन्य वांटेड आरोपी से पैसा मिलने वाला था। जीशान अख्तर पंजाब के जालंधर का रहने का वाला है। उस पर 10 बैंक अकाउंट रखने और हत्या के लिए आरोपियों को चार लाख से ज्यादा पैसा भेजने का आरोप है। उसने आगे बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें 25 लाख रुपये देने का वादा किया था।
क्राइम ब्रांच ने हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में बुधवार को पुणे से दो लोगों को गिरफ्तार किया। आदित्य गुलनकर (22) और रफीक शेख (22) पुणे के करवे नगर के रहने वाले हैं। उन्हें एस्प्लानेड कोर्ट में पेश किया गया और 13 नवंबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
आरोपी रूपेश मोहोल से पूछताछ के दौरान इन दोनों को नाम सामने आया। गुलनकर को खड़कवासला के पास हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में और भी शूटर्स को शामिल करने का प्लान था, लेकिन मास्टरमाइंड ने शूटर्स की संख्या सिर्फ तीन तक सीमित कर दी। इसलिए आरोपियों ने ज्यादा हथियार जुटाए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चलता है कि गुलनकर और शेख अन्य आरोपी प्रवीण लोनकर और रूपेश मोहोल के संपर्क में थे। लोनकर और मोहोल ने उन्हें 9mm की एक पिस्तौल और राउंड दिए थे। यह पिस्तौल बरामद हो गई है। बाकी हथियारों को ढूंढा जा रहा है।
9एमएम पिस्तौल को मुंबई से पुणे वापस भेजा गया और लोनकर के हवाले किया गया, जिसने इसे मोहोल को दिया और अंत में गुलनकर और शेख को सौंपा। इसे कुहड़ के घर से जब्त किया गया था। पुलिस ने यह भी बताया कि उन्होंने कनौजिया के पनवेल वाले घर से एक देशी पिस्तौल जब्त की है। पुलिस ने बताया कि पांचवां हथियार कनौजिया को दिया गया था, लेकिन उसने मर्डर से पहले ही इसे लौटा दिया।
अब तक 18 आरोपी गिरफ्तार, इनमें से 14 जेल में सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को बांद्रा ईस्ट में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर तीन गनमैन ने हत्या कर दी थी। गोलीबारी के तुरंत बाद, पुलिस ने दो शूटरों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया। उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
अब तक जांच एजेंसियों ने आरोपियों से तुर्की और ऑस्ट्रेलिया में बनी पिस्तौल सहित पांच हथियार और 64 गोलियां जब्त की हैं। हत्या के पीछे क्या मकसद था, ये अभी तक साफ नहीं हुआ है। 18 गिरफ्तार आरोपियों में से 14 जेल में हैं जबकि चार पुलिस हिरासत में हैं। आगे की जांच क्राइम ब्रांच पुलिस कर रही हैं।

 

@राकेश चौबे (बेखौफ भारतीय), महाराष्ट्र


Bundelikhabar

Related posts

म्हाडा के रिपेयरिंग बोर्ड का तुगलकी फरमान,2010 से बकाया किराया चुकाएँ एम एच बी कालोनी वासी।

Bundeli Khabar

हरिता दि ग्रीन फूटप्रिंट फेलोशिपकडून मुंबईभरातील ५०० उद्यानांचा अहवाल सादर

Bundeli Khabar

सेवा आणि समर्पण अभियान अंतर्गत सैनिक सन्मान कार्यक्रम भिवंडी येथील भाजपा कार्यालयात संपन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!