21.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
images
क्राइम

पुलिस की कार्यकुशलता से हत्या का खुलासा मात्र 24 घंटे में

Bundelikhabar

रांझी में हुई कपड़ा व्यवसाई की हत्या का खुलासा भांजे और साले ने की थी क्या

जबलपुर/ब्यूरो

रांझी के बैजनाथ नगर में कपड़ा व्यापारी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पारिवारिक विवाद को सुलझाने में युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना को मृतक के साले और भांजे ने अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ जारी हैं।
बैजनाथन नगर के पीछे आजाद नगर गंदी बस्ती निवासी दीपक कुलमाली (45) की गोकलपुर में कपड़े की दुकान है। जीसीएफ के खाली पड़े मकानों में व्यापारी का शव मिला था। सिर पर पत्थर पटककर युवक की हत्या की गई थी। पुलिस को पत्नी प्रीती ने बताया कि उसके पति का किसी से कोई विवाद नहीं था। उनकी दो ननदों में जेवर चोरी होने को लेकर जरूर विवाद हुआ था। उसकी बड़ी ननद के जेवर चोरी हो गए। उसने छोटी ननद के खिलाफ चोरी की शिकायत दजज् कराई है। उसके पति बड़ी ननद के साथ थाने में एक-दो बार गए थे। रांझी सीएसपी ने बताया कि कपड़ा व्यापारी की हत्या में दो लोगो को हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया पूरा मामला पारिवारिक विवाद था इसलिए परिवार के लोगों पर शक हुआ जिसमें मृतक के दामाद और उसके भांजे से पूछताछ की गई तो उन्होंने पहले पुलिस को गुमराह किया लेकिन सख्ती से पूछने पर अपना जुर्म कबूल कर लिया।
ओमप्रकाश और सौरभ को लिया अभिरक्षा में पुलिस ने बताया कि बहन बबीता ने जब नंदा के जेवरात को पीतल का बताया तो मामला उलझ गया। जिसके बाद बहन नंदा ने अपने भाई दीपक का साथ लिया, जो बहन बबीता को नागवार गुजरा। जिसके बाद ही इस पूरे हत्याकांड की पटकथा लिखी गई। पुलिस ने बबीता के पति ओमप्रकाश और पुत्र सौरभ को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस की मानें तो उनके लिए पर्याप्त सबूत है।


Bundelikhabar

Related posts

ट्रेन में लाखों का सोना बरामद

Bundeli Khabar

थमने का नाम नही ले रहे हैं हत्याकांड

Bundeli Khabar

हत्या: पति ने की नवविवाहिता पत्नी की हत्या

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!