21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210806 WA0016
महाराष्ट्र

कांदिवली विधानसभा अध्यक्ष पद पर अनिता तावड़े की नियुक्ति,द्वारकामाई चैरिटी संस्था द्वारा दिया गया दायित्व

Bundelikhabar

मुम्बई / जितेंद्र शर्मा

मुम्बई : द्वारकामाई चैरिटी संस्था को संगठनात्मक दृष्टि से विस्तारित एवं सदृढ़ बनाने के लिए समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सक्रिय लोगों को लगातार संस्था से जोड़ने का अभियान जारी है। इसी अभियान के अंतर्गत संस्था के विभिन्न पदों पर प्रतिभावान लोगों को पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति की जा रही है। इसी क्रम में कांदिवली की प्रसिद्ध समाजसेविका अनिता तावड़े को संस्था के कांदिवली विधानसभा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
बता दे कि इसके पूर्व मुम्बई की सुविख्यात एनजीओ मानव विकास संस्था से जुड़ कर वह अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रही थी। इस संस्था का द्वारकामाई संस्था में विलय करने के बाद उन्हें यह दायित्व सौपा गया है।

यह भी पढ़ें-राज्यमंत्री विवेक पंडित यांचा कल्याण तालुक्यातील ग्रामीण भागात पाहणी दौरा

द्वारकामाई संस्था के मुम्बई अध्यक्ष एड. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि अनिता तावड़े युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष रूप से कार्यरत रही है। कोरोना काल में उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यो को देखते हुए लीजेंड दादासाहब फाल्के अवार्ड, कोरोना कर्मयोद्धा अवार्ड एवं समाज रत्न गौरव अवार्ड सहित अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तावड़े जी के जुड़ने से निश्चित रूप से संस्था को बल मिलेगा और साथ ही महिलाओं की भूमिका भी संस्था में सुनिश्चित होगी।


Bundelikhabar

Related posts

भिवंडी तालुक्यातील अंतर्गत रस्त्यांची प्रमुख जिल्हा मार्ग घोषित करून दर्जेन्नोत करण्याबाबत मनसे ने केली मागणी

Bundeli Khabar

मास्टरशेफ संजीव कपूर यांचा पूरग्रस्तांना मदतीचा हात

Bundeli Khabar

कैंसर को लेकर जागरूकता के लिए कैंथन मैराथन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!