22.7 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20260821 WA00112
मध्यप्रदेश

सावन की बौछार ने जल मग्न किया विकास कार्य

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मामूली बारिश ने खोली ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की पोल.

उदयपुरा पंहुच मुख्य मार्ग हुआ जलमग्न.

बिजावर/सुरेश रजक 

जनपद पंचायत बिजावर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पतरा के ग्राम उदयपुरा में सरपंच और सचिव की मिली भगत से जो व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है उसका खामियाजा अब ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

आलम यह है कि मामूली बारिश में ही गांव के रास्तों पर भारी मात्रा में पानी भरा हुआ है जिससे ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है थोड़ी सी ही बारिश में गांव की मुख्य मार्ग में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसका पूरा श्रेय जाता है सरपंच और सचिव को, क्योंकि सरपंच और सचिव विकास कार्य के नाम पर सिर्फ अपनी जेबों को भरने में लगे हैं उन्हें ना गांव के विकास से मतलब है और ना ही स्वच्छता से उन्हें मतलब है तो सिर्फ पंचायत में भ्रष्टाचार करके अपनी जेबों को भरने से ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में उदयपुरा में नाली निर्माण का कार्य कराया गया था जिसमें भ्रष्टाचार होने के कारण नाली का निर्माण ठीक ना होने से यह स्थिति निर्मित हुई है


Bundelikhabar

Related posts

म.प्र. में आज थमेंगे जननी एक्सप्रेस के पहिये

Bundeli Khabar

राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम से गूंजा पाटन

Bundeli Khabar

गाईड लाईन का पालन न करने पर पुलिस का सख्त रवैया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!