पाटन / संवाददाता
पाटन पुलिस की निष्क्रियता के चलते एक ओर मामला सामने आया है जिसमें देश के भविष्य कहा जाने वाले नाबालिकों को निर्बस्त्र कर पीटा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन नगर के पास वगदरी वाटर फॉल बरसात के मौसम में अपने जल प्रपात के लिए दमोह एवं जबलपुर दो जिलों में प्रसिद्ध है जहां लोग घूमने एवं पिकनिक मनाने आते है एवं कई असामाजिक तत्व भी यहां तफरी काटने के लिए आते हैं वहीं आज बगदरी घूमने आए कुछ असामाजिक तत्वों ने चोरी के शक में वहां घूम रहे नाबालिकों को निर्बस्त्र कर पीटा हालांकि ये लोग यहीं पर नहीं रुके बल्कि पूरी घटना का विडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जबकि यह अपराध जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (JJ Act), 2015 की धारा 75 के अंतर्गत जघन्य अपराध माना जाता है।

ज्ञात हो कि पहले भी यहां वाटर फॉल से कई घटनाओं की सूचना आती रही है किंतु पुलिस थाना पाटन को आज दिनांक तक इन पर अंकुश लगाने में विफलता ही हासिल हुई है, ऐसा नहीं वहीं कुछ दूरी पर मुख्य मार्ग पर पाटन पुलिस द्वारा निरंतर वाहन चेकिंग कार्य किया जाता है पर ऐसे असामाजिक तत्व उनकी नाक के नीचे से निकल कर घटनाओं को घटित कर जाते है पर पुलिस को तो मात्र अपने चलानी टारगेट से मतलब रहता है।
सोचने वाली बात यह कि आम नागरिक अपनी सुरक्षा में कमी महसूस करने लगे है क्योंकि दूरस्थ इलाकों की तो बात दूर है यहां तो पुलिस थाने के सामने से ही वाहन चोरी चले जाते है और पुलिस मूक दर्शक बनी घटनाओं को घटित होते देखती रहती है।

