24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210806 WA0007
देश

2 हजार लोगों को निःशुल्क टीकाकरण करने का लक्ष्य

Bundelikhabar

महाराष्ट्र / प्रमोद कुमार

कल्याण :- कल्याण पूर्व के तिसाई हाउस में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड के मार्गदर्शन में शुक्रवार 6 अगस्त से शनिवार अगस्त 2021 तक तीन दिवसीय टीकाकरण अभियान की योजना बनाई गई है।

यह भी पढ़ें-फ़र्ज़ी बिल निकालने के मामले में PMC के डिप्टी इंजीनियर टूले निलंबित

इस योजना के तहत 2 हजार लोगों को निःशुल्क टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कल्याण पूर्व विधानसभा के विधायक गणपत गायकवाड ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए हमने निःशुल्क टीकाकरण का निर्णय लिया है और तीन दिवसीय इस उपक्रम में 2 हजार लोगों को टीका दिया जाएगा। बताया जाता है कि 18 से 44 साल तक के लोगों को पहली डोस दी जाएगी। जिसका समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है। फोन नम्बर 9338493384 के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य रखा गया है। विधायक गायकवाड ने लोगों से अपील किया है कि तीन दिवसीय टीकाकरण उपक्रम का लाभ अवश्य उठावें।


Bundelikhabar

Related posts

सरसंघचालक मोहन भागवत का चार दिवसीय उज्जैन दौरा: भस्म आरती में हुए शामिल

Bundeli Khabar

6 माह की बच्ची को सही सलामत किया सुपुर्द ।

Bundeli Khabar

‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2022’ से सम्मानित हुईं शमा ईरानी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!