26.6 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0724 132531
देश

कश्मीर में सेना का बड़ा ऑपरेशन, मारे गए आतंकी

Bundelikhabar

बांदीपोरा में सेना का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में मार गिराये 2 आतंकी, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों की नापाक साजिश को नाकाम किया है। बांदीपोरा में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवाद पर कड़ा प्रहार करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि, अब तक आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। 

यह भी पढ़ें-छतरपुर: थाना प्रभारी पंकज शर्मा को सरकार करेगी पुरस्कृत

पुलिस की मानें तो बांदीपोरा के संबलर इलाके के शोकबाबा जंगल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाकर्मी जब इस इलाके में सर्च अभियान में जुटे थे, तभी आतंकियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और उनके दो आतंकी ढेर हो गए। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक आतंकियों की पहचान उजागर नहीं हो पाई है और न ही इसका पता चल पाया है कि वे किस आतंकी संगठन से जुड़े थे। फिलहाल, ऑपरेशन जारी है। बता दे ंकि इससे पहले भी शुक्रवार को सेना ने आतंकवादियों को मार गिराया था।


Bundelikhabar

Related posts

भूकंप के झटके

Bundeli Khabar

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar

ऑडी इंडिया ने की नई ऑडी ए8 एल के लिये बुकिंग शुरू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!