30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210806 WA0009
मनोरंजन

फिल्म ‘डोंट डू शादी’ में दिखेंगी मराठी फिल्मों की अदाकारा दिशा बेंडाले व योगिता कोचर

Bundelikhabar

मुम्बई / संतोष साहू
मुम्बई : सुशिलाजित कमलजीत एंटरटेनमेंट एवं पेज 1 नेटवर्क मिडिया पिक्चर्स के बैनर तले बनने जा रही पारिवारिक फिल्म ‘डोंट डू शादी’ में मराठी फिल्मों की अदाकारा दिशा बेंडाले व योगिता कोचर एक साथ इस फिल्म में काम करती नज़र आएंगी। दिशा बेंडाले व योगिता कोचर महाराष्ट्र के नासिक जिले की मुल निवासी हैं। कई मराठी सीरियलों में काम कर चुकी ये अभिनेत्री पहली बार हिन्दी फिल्म करने बिहार जाएंगी। साथ ही चरित्र अभिनेत्री मंजू गुप्ता की भी मुख्य भूमिका होगी। जिनकी आगामी हिंदी फिल्म ‘अतरंगी रे’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मंजू गुप्ता ने अक्षय कुमार, सारा अली खान एवं साउथ के सुपर स्टार धनुष के साथ अभिनय की हैं।

यह भी पढ़ें-2 हजार लोगों को निःशुल्क टीकाकरण करने का लक्ष्य

मंजू इस फिल्म में दादी का किरदार निभाते नजर आयेंगी। इनके अलावा हिमानी शिवपुरी, शक्ति कपूर, असरानी, सन्नी कुमार, सुधांशु शेखर शास्त्री, हीमांशु कुमार, मोईन गिरीडिहवी भी नजर आयेंगे। फिल्म के लिए गीत एवं संगीत अमिताभ रंजन तैयार कर रहे हैं। इस फ़िल्म के कला निर्देशक मुकेश सिन्हा, निर्मात्री शुशिलाजित साहनी, कमलजीत साहनी एवं लेखक व निर्देशक जितेन्द्र साहनी हैं। निर्देशक जितेन्द्र साहनी ने बताया कि यह फिल्म सम्पूर्ण फैमिली मनोरंजन ड्रामा से भरपुर है। जैसा कि फिल्म का शीर्षक है ‘डोंट डू शादी’, तो यह फिल्म शादी पर आधारित है। अब यह लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज, इस पर राज़ तभी खुलेगा जब यह फ़िल्म पर्दे पर आएगी। फ़िल्म में एक ही मोहल्ले मे रहने वाले दो परिवार के लड़की एवं लड़के के प्रेम प्रसंग को दर्शायेगी जो शादी के मंडप तक कैसे पहुँचती है यही इसकी खासियत है। इस फिल्म की सारी शूटींग बिहार के पटना सिटी एवं राजगीर के स्थानीय मोहल्ले में होगी जो फूल देशी अंदाज़ में होगी। इस फ़िल्म को डिजिटल प्लेटफार्म पर छठ पूजा के मौके पर रिलीज की जायेगी।


Bundelikhabar

Related posts

H & K म्यूज़िक लेबल के तहत रोमांटिक म्यूज़िक वीडियो ‘अब की बरसात में’ जल्द होगा रिलीज़

Bundeli Khabar

आदिपुरूष के साथ जुड़ी सोनल चौहान

Bundeli Khabar

आईएचसीएल का मुंबई में होटल ‘जिंजर गोरेगांव’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!