29.9 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210819 WA0020
देश

तरुण मित्र के पत्रकार अशोक तिवारी के घर मे घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग

Bundelikhabar

शारदा प्रसाद चतुर्वेदी/उत्तरप्रदेश
जौनपुर : जौनपुर जिले के अंतर्गत आने वाले थाना सुजानगंज के सर्वे मऊ गांव के रहने वाले अशोक कुमार तिवारी तरुण मित्र के महाराष्ट्र संस्करण में मुंबई से पत्रकार हैं. अशोक तिवारी के बड़े भाई प्रमोद कुमार तिवारी और उनकी पत्नी गांव में रहते हैं. गांव में अशोक तिवारी के परिवार से पड़ोस में ही रहने वाले सियाराम तिवारी से जमीन का विवाद का मुकदमा चल रहा है।

17 अगस्त की रात 11:30 बजे बदमाशों ने अशोक तिवारी के घर में उनके बड़े भाई पर 2 राउंड फायरिंग की और फरार हो गए. सुजानगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर दो कारतूस बरामद किया और पंचनामा किया. इस मामले की सीसीटीवी फुटेज पुलिस लेकर गई है. प्रमोद तिवारी ने सियाराम तिवारी ,विवेक तिवारी और विकास तिवारी पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए सुजानगंज थाने में प्रार्थना पत्र दिया है. सुजानगंज पुलिस ने सियाराम तिवारी, विकास तिवारी और विवेक तिवारी पर एफ आई आर क्रमांक 15०/2021 धारा 336, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.बता दें कि सुजानगंज थाने में सियाराम तिवारी पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।


Bundelikhabar

Related posts

6 माह की बच्ची को सही सलामत किया सुपुर्द ।

Bundeli Khabar

क्रेड्यूस-एचपीसीएल का अरुणाचल प्रदेश के साथ एमओयू

Bundeli Khabar

मां की निश्चल समझाइसें बच्चे के लिए गुरु ज्ञान के बराबर : संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!