26.7 C
Madhya Pradesh
July 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210804 WA0037
महाराष्ट्र

बिजली चोरी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

Bundelikhabar

महाराष्ट्र / प्रमोद कुमार

ठाणे :- भिवंडी शहर में बिजली की सप्लाई तथा बिल वसूल करने के लिए राज्य सरकार ने फ्रेंचाइजी कंपनी टोरेंट पावर को ठेका दिया है. कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए आऐ दिन बिजली चोरी की घटनाएं घटित हो रही है जिन पर अंकुश लगाने के लिए कंपनी ने हर संभव प्रयासरत है.इसी क्रम में टोरेंट पावर कंपनियों के कर्मचारियों ने दो जगहों पर बिजली चोरी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ शांतिनगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें-स्पायनल मस्क्युलर ॲट्रोफीग्रस्त आजारावरील उपचाराच्या सुविधेमुळे रुग्णांना नवजीवन- मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

मिली जानकारी के अनुसार गुंदवली गांव स्थित घोलेश्वर मंदिर के पास आदेश गणेश माली ने घर नबर 229,रूम नंबर 03 में 04 सितम्बर 2020 से 04 अगस्त 2021 के दरमियान मिनी सेक्सन पीलर नंबर M-28-266 में अवैध रूप से दो काला तार जोड़ कर 10,631 युनिट बिजली वापर कर 1,86,631.62 कीमत की बिजली चोरी किया। टोरेंट पावर कंपनी के सहायक व्यवस्थापक रितेश धनराज बुटले (32) ने बिजली चोरी की शिकायत शांतिनगर पुलिस थाना में दर्ज करवाया। जिसकी जांच पुलिस उपनिरीक्षक पाखरे कर रहे है। बिजली चोरी की दूसरी घटना पूर्णा गांव में घटित हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाफेकर कंपाउंड स्थित घर नंबर 222/2, 02 मंजिला, जनी बाई स्मृति के मालिक गंगाराम गजानन वाफेकर तथा मकान में रहने वाले हेमराज गजानन वाफेकर ने मिनी सेक्सन पीलर नंबर M-26-204 में काला तार जोड़ कर अवैध रूप से बिजली कनेक्शन करते हुए 16,650 युनिट बिजली वापर कर 3,26,834,84 रुपये कीमत की बिजली चोरी किया। टोरेंट पावर कंपनी के सहायक व्यवस्थापक श्रीकांत राघोलु गणापुरप्पु (34) ने इसकी शिकायत शांतिनगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाया है। शांतिनगर पुलिस ने तीनों के खिलाफ बिजली अधिनियम 2003 के कलम 135 के तहत मामला दर्ज किया है जिसकी जांच सहायक पुलिस निरीक्षक म्हात्रे कर रहे है।


Bundelikhabar

Related posts

लिव्हप्युअरने स्मार्ट होम अप्लायन्सेसची श्रेणी लॉन्च केली

Bundeli Khabar

कांदिवली विधानसभा अध्यक्ष पद पर अनिता तावड़े की नियुक्ति,द्वारकामाई चैरिटी संस्था द्वारा दिया गया दायित्व

Bundeli Khabar

‘गोकुळ’ला पाच लेअरचं सुरक्षाकवच

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!