22.1 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220519 WA0002
महाराष्ट्र

बीएमसी का महापौर आम आदमी पार्टी का होगा – प्रीति शर्मा मेनन

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

वार्ड 38 में आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित – सुरेखा सेन गुप्ता

मुंबई। बीएमसी चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी का महापौर होगा इस तरह का दावा आम आदमी की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने किया। मंगलवार की शाम दिंडोशी विभानसभा के नर्मदा हॉल में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन वार्ड 38 की अध्यक्ष सुरेखा सेन गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने शिवसेना और भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि दोनों ही पार्टी ने सिर्फ जनता को गुमराह किया और दावा किया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुंबई डूबेगी। नदी और नालों में कचरा और सील्ट भरे हुए हैं। मानसून पूर्व डी-सिल्टिंग का काम बिल्कुल नहीं हुआ है।

मुंबई में मानसून की शुरुआत के लिए केवल कुछ दिन बचे हुए हैं, लेकिन अभी तक नदी और नालों की सफाई नहीं हुई है। जिससे यह यह बिलकुल साफ हो गया है कि वे फिर ओवरफ्लो होंगे और एक बार फिर शहर के प्रमुख क्षेत्रों को जलजमाव का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर दिंडोशी वार्ड 38 महिला अध्यक्ष सुरेखा सेन गुप्ता ने कहा कि इस बार वार्ड 38 सहित पूरे दिंडोशी में आप आदमी पार्टी अपना परचम लहराएगी। इस मौके पर दिंडोशी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Bundelikhabar

Related posts

आकाश बायजू’ज च्या विद्यार्थ्यांनी जुहू बीचवर प्लॉगिंग केले; प्लास्टिकचा पर्यावरणावर होणाऱ्या परिणामांवर प्रकाश टाकला

Bundeli Khabar

जयपुर रग्स ने की ‘रग उत्सव’ की घोषणा

Bundeli Khabar

होळीनिमित्त मध्य रेल्वेवर १० अधिक विशेष गाड्या

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!