28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210804 WA0038
महाराष्ट्र

क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग

Bundelikhabar

महाराष्ट्र/ प्रमोद कुमार
औरंगाबाद : क्रेडिट कार्ड का बिल बकाया होने की वजह से एक महिला से शारीरिक सुख की मांग करने की घृणास्पद घटना औरंगाबाद में घटी है। पीड़ित महिला के पास एक फेमस बैंक का क्रेडिट कार्ड था। लेकिन उन्होंने कुछ समय से क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा था। उनके क्रेडिट कर पर 20 हज़ार रुपए का बकाया था। इस पैसे के बदले आरोपी कर्मचारी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की । इस मामले में महिला ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बिजली चोरी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

औरंगाबाद में एक बैंक ने अपने ग्राहकों से बकाया वसूलने का काम एक थर्ड पार्टी को दे रखा है। इस बीच वसूली कंपनी के एक कर्मचारी ने क्रेडिट कार्ड के बिल के बदले महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की थी। इसके अलावा आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज भी की थी। क्रेडिट कार्ड के बिल की वसूली करने वाले कंपनी के कर्मचारी दवारा अश्लील मैसेज भेजने के बाद महिला ने पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करा दी थी। लेकिन पुलिस ने मामले को अनसुना किया। इसके बाद भी आरोपी कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। क्रेडिट कार्ड के बिल के बदलने उसने महिला से सीधे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की।


वसूली कर्मचारी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने औरंगाबाद शहर के सिडको एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करा दिया। लेकिन पुलिस ने केवल अदखलपात्र केस दर्ज किया।
इतना ही नहीं पुलिस ने मामले की जांच के नाम पर महिला के पति को दिल्ली लेकर गई। इस मामले की जांच सिडको पुलिस कर रही है।


Bundelikhabar

Related posts

ज्येष्ठ साहित्यिक डॉ. नागनाथ कोत्तापल्ले यांचे निधन

Bundeli Khabar

छिनौती करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

शिवम हॉस्पिटलचे डॉ. नवनीत म्हात्रे यांचे सुपुत्र विनय म्हात्रे झाले एम बी बी एस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!