22.9 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 2
मध्यप्रदेश

दुष्कर्म: पाँच लोगों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम

Bundelikhabar

ग्वालियर / ब्यूरो
मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में कमी दर्ज नही हो रही है बल्कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की गिनती बढ़ती चली जा रही है आये दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध बढ़ते चले जा रहें, प्रशासन भी इन अपराधों पर अंकुश लगाने अपना भरसक प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें-दुष्कर्म पीड़िता ने बदले कथन किन्तु न्यायालय ने दिया आजीवन कारावास

सब्जी बेचने वाली महिला के साथ मारपीट कर पांच बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया, गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर बदमाश वहां से भाग निकले, आरोपी पक्ष की महिलाओं ने थाने पर हंगामा कर रेप पीड़िता को पीटने का प्रयास किया. घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड की है. गैंगरेप की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की. वहीं पुलिस ने आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गोला का मंदिर थाना क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय महिला सब्जी विक्रेता है. मेला ग्राउंड में महिला सब्जी की दुकान लगाती है. वह दुकान बंद कर घर जा रही थी, कि तभी पास ही रहने वाले सुरेश धाकड़, राहुल, आशु शाक्य, शहजाद खान, कान्हा साहू महिला को अपशब्द कहकर मारपीट करने लगे. जब महिला उनसे बचकर दुकान की तरफ भागी, तो आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. बदमाशों ने धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे. पीड़िता ने अंधेरे में छुपकर अपनी जान बचाई।


ग्वालियर एएसपी सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि महिला ने अपने साथ गैंगरेप की शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना मेला ग्राउंड की है आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Bundelikhabar

Related posts

किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Bundeli Khabar

युवक की नृशंस हत्या: ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर सर में पटक दिया पत्थर

Bundeli Khabar

श्री राधा निकुंज विद्या भवन में हुई फ़िल्म की शूटिंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!