21.4 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0718 161314
मध्यप्रदेश

म.प्र. ओलंपिक एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, बी.डी. शर्मा सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो
एमपीओ (मध्यप्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन) की एजीएम (एनुअल जनरल मीटिंग) आज 18 जुलाई की दोपहर 12 बजे से होटल गुलजार में आयोजित की गई जिसमें अगले चार वर्ष के लिए 29 सदस्यी नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई,बैठक में सर्वसम्मति से जहां रमेश मेंदोला को मध्यप्रदेश ओलिपिंक संघ के अध्यक्ष पद के लिए चौथी बार चुना गया वहीं जबलपुर के दिग्विजय सिंह तीसरी बार सचिव बने।
तीन नए चेहरे हुए शामिल
हलांकि विभिन्न पदों के लिए यह घोषणा महज औपचारिकता थी क्योंकि पूरी 29 सदस्यीय कार्यकारिणी 13 जुलाई को ही तय हो चुकी थी। इसमें तीन नए चेहरे शामिल हुए हैं जिसमें संयुक्त सचिवों में ओपी अवस्थी, गोल्फ, संजय यादव(खो-खो) एवं राजेश चौबे(स्वीमिंग) को शामिल किया गया है। प्रवीण अनावकर और अमिताभ जैन बाहर गए हैं। प्रवीण और अमिताथ ने अपनी दावेदारी ही नहीं जताई वहीं लक्कड़ का कोरोना से निधन हो गया है।
एजीएम में उपस्थित रहने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मप्र बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष वीडी शर्मा, अध्यक्ष जिला ओलिपिंक संघ भोपाल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग(मप्र एथलेटिक्स संघ), उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव(मप्र कुश्ती संघ) के अलावा कमेटी के अध्यक्ष विधायक रमेश मेंदोला(अध्यक्ष,मप्र राइफल शूटिंग संघ), संदीप जायसवाल(अध्यक्ष कटनी जिला ओलिंपिक संघ, प्रदीप लारिया(अध्यक्ष सागर जिला ओलिंपिक संघ) एवं विजय पाल सिंह(चेयरमेन-मप्र ट्रॉयथलोन संघ) ने एजीएम में शिरकत की। इसके अतिरिक्त प्रदेश के साथ राष्ट्रीय फेडरेशन से जुड़े अनिल धूपर(टेनिस) प्रशांत (कायकिंग-केनोइंग), प्रीतपाल सिंह सलूजा(हैंडबाल), संजय यादव(खो-खो) भी एजीएम में मौजूद रहे।


Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टर ने दी सख्त कार्यवाही की हिदायत

Bundeli Khabar

शिक्षा विभाग की क्रमोन्नति प्रकरणों का निराकरण दस दिवस में करें: कलेक्टर

Bundeli Khabar

तीन बर्ष की नन्ही परी ने जीती कोरोना से जंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!